रायपुर। संगठन चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में मंगलवार को तीखी नोकझोंक हुई है। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर मनमानी नियुक्तियों का आरोप लगाया। झल्लाए प्रदेश अध्यक्ष ने भी कह दिया कि पहले किस तरह नियुक्तियां होती थीं, यह सब जानते हैं। भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से आए लोगों को संगठन सहित निगम-मंडलों में नियुक्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश संगठन के चुनाव प्रभारी हुसैन दलवाई की मौजूदगी में ब्लॉक चुनाव अधिकारी, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई। बात शुरू हुई तो प्रतिमा चंद्राकर ने बीआरओ की नियुक्ति का मामला उठाया। उन्होंने कहा, बार-बार सूची बदली गई। यह ठीक नहीं है। प्रेमचंद जायसी ने कहा, बीआरओ के लिए उनसे भी नाम मांगे गए थे, लेकिन उनमें से किसी की नियुक्ति नहीं हुई। राजेंद्र साहू का कहना था कि बंद कमरे में नियुक्तियां हो रही हैं। किसी को पद दिया जा रहा है और हटा दिया जा रहा है। चंद्रशेखर शुक्ला ने खुद का मामला उठा दिया। उनका कहना था, उनको प्रभारी महामंत्री पद से हटाने के लिए नोटिस भी नहीं दिया गया। इन आरोपों से झल्लाए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने चंद्रशेखर शुक्ला से कहा, प्रभारी महामंत्री जैसा पदाधिकारी 15-15 दिनों तक आॅफिस से बाहर रहे तो आम कार्यकतार्ओं की सुनवाई कैसे होगी। सबको पता है कि उनसे पहले नियुक्तियां कैसे होती थीं। भाजपा और जोगी कांग्रेस से आए लोगों को पद बांट दिए गए। उन्होंने हर स्तर पर इसकी शिकायत की है।
दिल्ली रवाना हुए मोहन मरकाम
कांग्रेस की बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे वहां केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की कोशिश में हैं। वहां नियुक्तियों को लेकर चर्चा होनी है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों में चार पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया जा सकता है।
अगले दो सप्ताह में ब्लॉक समितियों के चुनाव हो जाएंगे
इधर बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संगठन चुनाव प्रभारी हुसैन दलवाई ने सभी ब्लॉक चुनाव अधिकारियों से कहा, वे अपने ब्लॉक में पहुंचें। वहां बैठक कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष का नाम तय करने की कोशिश करें। जहां सर्वसम्मति नहीं बन पाएगी वहां चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि ब्लॉक समितियों का चुनाव दो सप्ताह में पूरा करा लेने को कहा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...