Google Analytics Meta Pixel विधानसभा में 3622 करोड़ की अनुदान मांगें पारित, वन और परिवहन पर जोर - केदार कश्यप  - Ekhabri.com

विधानसभा में 3622 करोड़ की अनुदान मांगें पारित, वन और परिवहन पर जोर – केदार कश्यप 

रायपुर, 16 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य विभाग से संबंधित कुल 3 हजार 622 करोड़ 86 लाख 35 हजार रुपये की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इस बजट में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के लिए 2 हजार 867 करोड़ 30 लाख रुपये, सहकारिता विभाग के लिए 389 करोड़ 40 लाख 85 हजार रुपये, परिवहन विभाग के लिए 243 करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये तथा संसदीय कार्य विभाग के लिए 122 करोड़ 65 लाख रुपये शामिल हैं।

 

अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आगामी वर्षा ऋतु में लगभग 3.50 करोड़ पौधे रोपने और वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बिगड़े बांस वनों के पुनरोद्धार के लिए 80 करोड़ रुपये तथा बिगड़े वनों के सुधार के लिए 310 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि नदी तटों पर भू-क्षरण रोकने के लिए 7 करोड़ रुपये और भू-जल संरक्षण योजना के लिए 120 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के किनारे वृक्षारोपण के लिए भी 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन्यजीव संरक्षण और उनके आवास विकास के लिए 320.58 करोड़ रुपये तथा प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अंतर्गत बाघ संरक्षण के लिए 23.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बारहमासी आवागमन सुविधा देने के लिए वन मार्गों पर रपटा और पुल-पुलिया निर्माण की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए 5 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। साथ ही सड़क और मकान निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Read Also  आरक्षक के खिलाफ प्रेमिका ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

 

वन विभाग में प्राकृतिक पुनरोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 300 करोड़ रुपये तथा एएनआर योजना के अंतर्गत भी 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वनवासियों को उनकी जमीन पर इमारती लकड़ी के विदोहन के लिए 183 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। विभाग को ई-कुबेर योजना के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

 

राज्य में वन क्षेत्र लगभग 44.25 प्रतिशत है और भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार वन आवरण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। जैव विविधता संरक्षण के तहत बिलासपुर जिले का कोपरा जलाशय रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ का पहला और देश का 96वां रामसर स्थल है। वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड को रामसर स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

परिवहन विभाग के तहत ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार किया गया है। इसके तहत बस संचालकों को तीन वर्षों तक मासिक कर में छूट और अधिकतम 26 रुपये प्रति किलोमीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। वर्तमान में 80 मार्गों पर 81 बसें संचालित हो रही हैं, जिससे लगभग 560 गांवों को पहली बार सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है।

 

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत एएनपीआर और रडार कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए आठ नए जिलों में ई-ट्रैक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

Read Also  कांग्रेस को बड़ा झटका…बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

 

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026-27 में 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। राज्य में अभी 347 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहे हैं और नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही पांच नए जिलों में परिवहन कार्यालय स्थापित करने की भी योजना है।

 

सहकारिता विभाग के तहत किसानों को पैक्स समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण देने के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2025-26 में अब तक 15.55 लाख किसानों को 7 हजार 822 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इसके अलावा 515 नई पैक्स समितियों के लिए गोदाम और कार्यालय भवन निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

संसदीय कार्य विभाग के लिए 122 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट रखा गया है, जिसके तहत विधानसभा सदस्यों और पूर्व सदस्यों के वेतन, भत्ते तथा पेंशन से संबंधित कार्य संपन्न किए जाते हैं।

 

अनुदान मांगों की चर्चा में विक्रम मंडावी, अजय चन्द्राकर, प्रबोध मिंज, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, संगीता सिन्हा और सावित्री मंडावी सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव और मांगें रखीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *