Google Analytics Meta Pixel जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी – नितिन नबीन - Ekhabri.com

जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी – नितिन नबीन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोरबा में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो वातावरण है कहीं ना कहीं आज मोदी मय वातावरण दिख रहा है आज पूरे वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ पूरी तरह से कीर्तिमान रचेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कमल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जाएगी। आज छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में हमने भ्रमण किया है और सभी जगहों में हम मजबूत हैं और जिस प्रकार से माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि जिस तरह से हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मिला उससे और अधिक इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यहां भ्रष्टाचार हुए हैं यहां के लोगों के जहन में अभी भी है। जिस प्रकार से कांग्रेस और चरण दास महंत और उनके जो समर्थक है वह भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में संयुक्त पाए गए हैं। वे सब करप्शन में भूपेश बघेल के शागिर्द बने रहे चाहे शिव डहरिया हो या फिर चरणदास महंत हो। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग एवं अभद्र टिप्पणियां की है। आज जनता उनको जवाब देने के लिए खड़ी है चाहे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र हो या फिर कोरबा जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।

Read Also  नवरात्रि में किस दिन होगी मां के किस रूप की पूजा, जानें मुहूर्त

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों लाठी मारना चाहते हैं? क्यों उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? क्योंकि कांग्रेस को डर है कि मोदी ने जो जनता की सेवा की है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर चोट किया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है । मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य को ट्राइबल मुख्यमंत्री दिया है । मोदी जी को लाठी मारने का जो सपना है उसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से आपको देगी। कांग्रेस के लोग कहीं न कहीं अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं आप लाठी चलाकर तो देखो जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी। कहीं ऐसा न हो आप जमानत जब्त होने की स्थिति में न आ जाए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल की सीट बच रही हैं क्या? दावा कर सकते हैं।‌ महंत जी की लाठी ने डबल प्रहार किया है जो खेल खेला है जनता तो उसका जवाब दे रही है और महंत ने भूपेश बघेल से अपनी पुरानी दुश्मनी का हिसाब कर लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने सनातन परंपराओं पर चोट पहुंचाई सनातन धर्म का अपमान किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र के विरोध में कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला। आज उनको शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं उस समय टोपी पहनने बेताब थे। कांग्रेसी नेता राम को हराएंगे बोलते हैं भगवान श्री राम एक परंपरा है भारत की संस्कृति है भारत का संस्कार है। त्रेता में भगवान राम ने रावण को हराया था और इस समय कलयुगी रावणों की हार होगी।

Read Also  एटा में मकान में सोए एक ही परिवार के चार सदस्यों की दबने से मौत

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *