Google Analytics Meta Pixel कोरोना टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगी से सतर्क रहें लोग - Ekhabri.com

कोरोना टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगी से सतर्क रहें लोग

रायपुर। साइबर ठगों द्वारा कोरोना टीकाकरण को भी अब ठगी का साधन बनाया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लोगों से व्यक्तिगत जानकारी पूछकर उनके खातों से बड़ी रकमें उड़ाई जा रही हैं। हाल में ही ऐसी घटना कोरबा जिले में एसईसीएल में कार्यरत कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ घटित हुई है। कोरोना टीकाकरण के नाम पर साईबर ठगी कर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने जिले की साइबर सेल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आमजनों से भी यह अपील की है कि कोरोना टीकाकरण के पंजीयन के लिए अज्ञात नंबरों से आए फर्जी लिंक, कॉल प्राप्त होने पर आमजन भी व्यक्तिगत सर्तकता रखें। किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करें। कोरबा पुलिस द्वारा इस संबंध में एडवाईजरी भी जारी की गई है। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस द्वारा जारी साइबर सेल नंबर 98271-50803 या 87707-27143 पर सूचित किया जा सकता है। पुलिस द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर बैंक खाता संबंधी एवं व्यक्तिगत जानकारी न देवें। मोबाइल टॉवर लगाने, क्योस्क सेंटर खोलने सहित अन्य के नाम से आने वाले फोन कॉल या विज्ञापन से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे न डालें। फेसबुक, वॉट्सएप्प या अन्य मैसेंजर पर कोई परिचित या दोस्त पैसे की डिमांड करे तो बिना जांचे या कॉल किए पैसे ने भेजें। फेसबुक का पासवर्ड स्ट्रांग बनाए, जिसमें अल्फाबेट, कोई संख्या और कोई स्पेशल कैरेक्टर शामिल होने चाहिए, ना कि अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि व सरल भाषा में ना हो।
गूगल से न लें किसी भी कस्टमय केयर का नंबर
कोई भी कस्टमर केयर नंबर गूगल से लेने की बजाए ओरिजनल वेबसाइट से हासिल करें। कस्टमर केयर नंबर हमेशा 1800 से ही शुरू होता है ना कि किसी मोबाइल नंबर से, हो सके तो किसी भी वेबसाइट के यूआरएल को सीधे टाइप कर उपयोग करें। अनजान नंबर और कंपनी के नाम से भेजे गए मैसेज में लुभावने आॅफर की लिंक को क्लिक करने से बचें। अच्छा होगा की देखने के बाद डिलीट भी कर देवें। प्रोमोकार्ड, रिवार्ड पॉइंट, कैश बैक के लालच में ना आएं। लॉटरी लगने के नाम से आए हुए व्हॉट्सएप्प, मोबाइल कॉल से सावधान रहें। ओएलएक्स ऐप्प में खरीदी-बिक्री करते समय सावधानी रखें, अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही खरीदी-बिक्री करें। आॅनलाइन मनी ट्रांसफर साइट जैसे एयरटेल मनी, भीम एप्प, मोबीक्विक, उबर, चिलर, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम में अनजान लिंक को क्लिक करने से बचें। ठग आपके खाते में रिवॉर्ड (बोनस) पैसा वापस करने के नाम से एक लिंक भेजते हैं जिस पर क्ल्कि करते ही आपके खाते से पैसा निकल जाएगा। सोशल मीडिया फेसबुक, व्हॉट्स एप्प में कम कीमत बिक्री के पोस्ट पर भरोसा ना करें। मोबाइल एप्लीकेशन जैसे एनीडिस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर का यूजर आईडी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें और किसी के कहने पर डाउनलोड भी न करें, इससे आपके मोबाइल का कंट्रोल ठग के पास चला जाएगा और आप ठगी का शिकार हो जाएंगे। मोबाइल पर आए अनजान लिंक में अपने बैंक खाते की जानकारी जैसे ओटीपी, सीवीवी, पिन, यूपीआई, एटीएम कार्ड की डिटेल साझा न करें। साइबर ठग रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक छोटी राशि जमा करने का लालच देकर आपके बैंक डिटेल की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अपने क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड अपने सामने ही स्वाइप कराएं। किसी अनजान व्यक्ति से एटीएम से रकम निकालने में मदद ने लें और नही उसे अपना एटीएम कार्ड दें। इससे कोई आपके कार्ड की क्लोनिंग या कार्ड भी बदल सकता है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...