Google Analytics Meta Pixel शासकीय अस्पतालों के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास,मोतियाबिंद का हो रहा है नि:शुल्क व सफल आपरेशन - Ekhabri.com

शासकीय अस्पतालों के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास,मोतियाबिंद का हो रहा है नि:शुल्क व सफल आपरेशन

 लगाए जाते हैं उच्च गुणवत्ता वाले लेंस, एक हजार से अधिक आपरेशन किए जाने पर प्रदेश के 5 नेत्र सर्जनों को किया गया सम्मानित
प्रदेश को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त बनाने की योजना
रायपुर। राज्य में मोतियाबिंद की वजह से किसी की दृष्टि न छिन जाए, इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 2022-23 में ज्यादा से ज्यादा मोतियाबिंद आॅपरेशन कर प्रदेश में दृष्टिहीनता के प्रकरणों में कमी लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दृष्टिदोष रोगियों की विकसखंड स्तर पर सूची तैयार कर नेत्र सहायक अधिकारियों के माध्यम से मरीजों की पुष्टि कर मोतियाबिंद आॅपरेशन करने के लिए चिन्हाकित किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया की प्रदेश में वर्ष 2020-21 में शासकीय व प्राइवेट अस्पतालों को मिलाकर कुल 41 हजार 874 मोतियाबिंद आॅपरेशन किए गए थे वहीं वर्ष 2021-22 में 85 हजार 178 आॅपरेशन किए गए हैं वर्ष 2017-18 में प्रदेश में जहां 8 हजार 844 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का शासकीय अस्पतालों में सफल आॅपरेशन किया गया था वह वर्ष 2021-22 में बढ़कर 16 हजार 295 हो गया है। इस तरह प्रदेश में शासकीय अस्पतालों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है ।
प्रदेश में अब मोतियाबिंद के उपचार की अत्याधुनिक तकनीक फेको
डॉ मिश्रा ने बताया की प्रदेश में अब मोतियाबिंद के उपचार की अत्याधुनिक तकनीक फेको के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस तकनीक में किसी प्रकार के चीरे की आवश्यकता नहीं होती । आॅपरेशन की इस विधि के दौरान आंख में महज एक बारीक छेद किया जाता है, जिसके माध्यम से मोतिया को आंख के अंदर ही घोल दिया जाता है और इसी के माध्यम से ही फोल्डेबल लेंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। प्रदेश के 13 जिला अस्पतालों में फेको तकनीक से मोतियाबिंद आॅपरेशन की सुविधा उपलब्ध है जिसमें जिला अस्पताल बीजापुर, सूरजपुर, बलौदाबाजार, बैकुंठपुर (कोरिया), कोंडागाँव, धमतरी, मुंगेली, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, एवं बिलासपुर शामिल हैं । वर्ष 2023 तक राज्य के सभी जिलों में यह सुविधा उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि इन सभी शासकीय अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता के लेंस के साथ, शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मोतियाबिंद के मरीजों का सफल और सुरक्षित आॅपरेशन किया जाता है। आॅपरेशन उपरांत मरीजों की नियमित फालोअप के साथ नि:शुल्क दवा और चश्मा भी प्रदान किया जाता है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध है ।
अब तक इतने मरीजों का किेया गया उपचार
उन्होंने बताया की वर्ष 2021-22 में प्रदेश में ग्लॉकोमा के 5 हजार 69 मरीजों का एवं डाइअबेटिक रेटिनो पात्र के 8 हजार 667 मरीजों की पहचान कर नि:शुल्क उपचार किया गया और 23 हजार 731 चश्मा बच्चों को तथा 46 हजार 741 चश्मा वयस्कों को इस तरह कुल 70 हजार 472 नि:शुल्क चश्मा वितरण किए गए।
प्रदेश के पांच नेत्र सर्जन जिन्होंने एक हजार से अधिक आपरेशन किए उन्हें किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा की गई समीक्षा बैठक में प्रदेश में पांच नेत्र सर्जन जिन्होंने वर्ष 2021-22 में एक हजार से अधिक मोतियाबिंद के सफल आॅपरेशन किए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ.राजेश सूर्यवंशी, जिÞला अस्पताल धमतरी, डॉ.सरिता थॉमस, जिÞला अस्पताल बस्तर, डॉ.कल्पना मीना, जिला अस्पताल कोंडागांव, डॉ. आरएस सेंगर,जिला अस्पताल कोरिया, डॉ.जेएस खालसा, जिला अस्पताल धमतरी को बैठक के दौरान एक हजार से अधिक मोतियाबिंद आॅपरेशन किए जाने पर सम्मानित किया गया ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *