मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण 20 बच्चों की मौत के बाद दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चेन्नई पुलिस की सहायता से मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी सामने आई है कि कंपनी मालिक रंगनाथन को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। मासूम बच्चों की मौत के बाद कंपनी मालिक रंगनाथन फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे अरेस्ट कर लिया। रंगनाथन को आगे की जांच के लिए सुंगुवरछत्रम ले जाया जा रहा है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 20 बच्चों की जिस ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से मौत हुई थी, वह श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स ने बनाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा थी, जिससे बच्चों के गुर्दे (किडनी) फेल हो गए। इस घातक लापरवाही के बाद राज्य सरकार ने श्रीसन फार्मा के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया।
मामले में सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी जमानत याचिका भी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडीजे), परासिया ने खारिज कर दी। मृतकों में छिंदवाड़ा जिले के 18 और बैतूल जिले के 2 बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मामले में सीएमएचओ डॉ. नरेश गोनारे और सिविल सर्जन को पद से हटा दिया गया, जबकि डॉ. सुशील कुमार दुबे को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने मौतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
इसके अलावा, तमिलनाडु की दवा कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का कहना है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी अपराधी बच न पाए। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...