कवर्धा। कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहारा थाना क्षेत्र में बीती रात घानीखूंटा घाट पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में पलटकर गिरी, गाड़ी में 25 लोग सवार थे, 15 लोगों को काफी चोट आई है जिसमे 6 लोगों की हालत बेहद खराब है।
जोशी परिवार रेंगाखार के पास ग्राम मुड़हीपार गांव आयुर्वेदिक उपचार कराने गए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है।










