Google Analytics Meta Pixel एयर इंडिया की उड़ान में परोसे गए खाने में मिले पत्थर के टुकड़े - Ekhabri.com

एयर इंडिया की उड़ान में परोसे गए खाने में मिले पत्थर के टुकड़े

एयर इंडिया के एक विमान में उड़ान के दौरान परोसे गए खाने में एक महिला यात्री को पत्थर के टुकड़े मिले। शिकायत के बाद एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि उसने इस घटना को गंभीरता से लिया है। कैटरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। आठ जनवरी को एक महिला यात्री ने टि्वटर पर कहा कि एयर इंडिया की उड़ान एआइ 215 में खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला। महिला ने दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें पत्थर का छोटा सा टुकड़ा दिखाया गया है। फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू जा रही थी।

 

 

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा,”एयर इंडिया ने उस घटना को गंभीरता से लिया है, जहां एआइ 215 पर एक यात्री को उड़ान के दौरान परोसे गए खाने में पत्थर के टुकड़े मिले। हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है और हमने यात्री से माफी मांगी है। हमने इस मामले को कैटरर के सामने उठाया है और कैटरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई श्ुरू करेंगे।”

 

इससे पहले महिला यात्री सर्वप्रिया सांगवान ने आठ जनवरी को एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया,”पत्थर मुक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए आपको धन की आवश्यकता नहीं है।” परोसे गए इन-फ्लाइट भोजन की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भोजन एआइ 215 में परोसा गया था। ट्वीट का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि “यह चिताजनक है और हम इसे तुरंत अपनी खानपान (केटरिंग) टीम के साथ उठा रहे हैं। एयरलाइन ने कहा, “कृपया हमें कुछ समय दें। हम इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए आपकी सराहना करते हैं।”

Read Also  वांग फुक कोर्ट में मौत का आंकड़ा 128 के पार, जली इमारतों से अभी भी मिल रहे शव

 

 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया  दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के दुर्व्यवहार की घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के निशाने है। नियामक ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...