ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को कम करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी – कलेक्टर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधरोपण
मोहला- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह एवं वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता ने आज कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा बनाये रखने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि इस बार वर्षा ऋतु में अधिक पौधे लगायें। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि धरती में हरियाली बने रहे। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को कम करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सबको आगे आना होगा। संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर विधायक श्री इन्द्रशाह मंडावी ने कदम, छत्तीसगढ़ जीव-जन्तु बोर्ड के सदस्य संजय जैन ने बादाम, कलेक्टर एस जयवर्धन ने गुलमोहर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने अमरूद, वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने अमरूद का पौधरोपण किया। कलेक्टोरेट परिसर मोहला में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा छायादार एवं फलदार पौधे आम, बादाम, अमरूद का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत लगनुराम चद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रेेमलता चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुप्लेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी पौधरोपण कर कार्यक्रम में शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...