Google Analytics Meta Pixel जीवन में सफल वही होता है जो कभी हार नहीं मानता : डॉ. दवे - Ekhabri.com

जीवन में सफल वही होता है जो कभी हार नहीं मानता : डॉ. दवे

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव में विद्यालय से अभिभूत डॉ. दवे ने कहा : ‘देवतुल्य इन बच्चों की मदद करके अपने आपको सौभाग्यशाली मानूंगा’

 

दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने पर पूर्व महापौर दुबे को दु:ख, कहा : समाज के ख्यातिप्राप्त लोगों की मदद मिले तो इस दिशा में पहल की जा सकती है

 

रायपुर। राजधानी के ख्यातिलब्ध शल्य चिकित्सक और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे उस समय मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके कौशल उन्नयन की दिशा में सतत कर्मरत राजधानी के बजाज कॉलोनी (न्यू राजेंद्रनगर) स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के प्रयासों से अभिभूत हो गए जब वह इस विद्यालय के शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। विद्यालय की कार्यशैली और उद्देश्यों से अभिभूत डॉ. दवे ने कहा कि देवतुल्य इन बच्चों की किसी प्रकार की मदद करने का अवसर मिला तो वह अपने आपको सौभाग्यशाली मानेंगे।

शल्य चिकित्सक डॉ. दवे ने कहा कि इन बच्चों को देखकर यह विश्वास दृढ़ होता है कि जीवन में सफल वही होता है जो कभी हार नहीं मानता। अर्पण दिव्यांग पब्लिक में मूक-बधिर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा सुविधा के साथ-साथ अलग-अलग विधा में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है। इन बच्चों से मिलकर महसूस हुआ कि परिस्थिति कितनी भी विपरीत क्यों न हो, लक्ष्य हासिल करने की ठान लें तो उसे प्राप्त किया जा सकता है।

समारोह के दौरान पूर्व महापौर प्रमोद प्रमोद दुबे ने कहा कि मूक-बधिर बच्चों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने का कार्य हम लोग निरंतर कर रहे हैं। मूक-बधिर बच्चों को स्कूली शिक्षा तो मिल जाती है पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था प्रदेश में नहीं है। श्री दुबे ने कहा कि डॉ. दवे और समाज के ख्यातिप्राप्त लोगों की अगर मदद मिले तो इस दिशा में पहल की जा सकती है।

Read Also  नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

समारोह के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हरसंभव फाउंडेशन और इनर व्हील के पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. राकेश पांडेय, को-ऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा और प्राचार्य कमलेश मिश्रा उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *