ओमान दौरा पूरा कर भारत रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में ओमान यात्रा को ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरा करते हुए भारत के लिए प्रस्थान किया। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उन्हें भावपूर्ण और सम्मानजनक विदाई दी। विदाई के दौरान दोनों नेताओं के बीच दिखाई दी आत्मीयता ने भारत-ओमान के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को एक बार फिर रेखांकित किया। एयरपोर्ट पर उप प्रधानमंत्री सैयद सईद और प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया और गले लगकर परस्पर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान ओमान के उप प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपरा के अनुसार ‘नमस्ते’ कर प्रधानमंत्री को विदा किया, जबकि पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य दोनों देशों के सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों की गहराई को दर्शाता नजर आया।

ओमान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रदान किया। वर्ष 1970 में शुरू किए गए इस प्रतिष्ठित सम्मान से अब तक दुनिया के चुनिंदा नेताओं को ही नवाजा गया है, जिनमें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, जापान के सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सम्मान उनका 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में भारत-ओमान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर सहमति जताई, जिसे भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।सीईपीए को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता आने वाले दशकों तक भारत और ओमान के संबंधों को दिशा देगा। उन्होंने इसे 21वीं सदी में साझा विकास, भरोसे और नई ऊर्जा का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार और निवेश को नई मजबूती देगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम मस्कट पहुंचे थे, जहां उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका स्वागत किया था। औपचारिक बैठकों और सम्मान समारोहों के साथ यह दौरा भारत-ओमान संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *