Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे और आप उन पर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके ऊपर बोझ भी अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत करते रहेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव कर रहे हैं, उनके लिए भी आज दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने कामों से बॉस को हैरान करेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कामों में भी आपको कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों को यदि पेंडिंग छोड़ रहे थे, तो बाद में उनको लेकर आपको समस्या हो सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हे अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास पर मजबूत होगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने की आवश्यकता है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आप यदि कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे छोटा न समझें। भाई व बहनों से आपकी खुब पटेगी और किसी दूर रह रहे परिजन से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है और आपकी कोई डील यदि लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी।

 

तुला राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कारोबार में आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सेहत के मामले में भी आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपके बॉस से आपकी खूब पटेगी। बिजनेस में  आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी को आप किसी काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। आप अपने मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

मकर राशि : आज आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में भी कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप काम को लेकर यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।  आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  आप भावनाओं में बहकर कोई काम ना करें। किस्मत तो आपका पूरा साथ देगी, लेकिन आप आलस्य के कारण कामों को कल पर टालेंगे, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी और आप अपने रहन सहन के  स्तर में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे यदि लंबे समय बाद मिलें, तो आप उनके कमियां ना निकालें।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन सेहत के मामले में बढ़िया रहने वाला है। यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं और आप अपने सरकारी कामों को भी समय से निपटने की कोशिश करने में लगे रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *