Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर के खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं, जिनको देखकर आप हैरान व परेशान रहेंगे, लेकिन आपके व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने के कारण आपके मन में शांति रहेगी, जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा कुछ हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।

वृष राशि : आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने भाई बहनों के साथ बिताएंगे, जिनसे अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे। आज यदि आप किसी कार्य को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर करेंगे, तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार मे भी छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको नौकरी में आपके कुछ सीनियर्स कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक उस कार्य को करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। यदि आज आप किसी नई नौकरी को भी ज्वाइन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी खर्च होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपने दिन का काफी समय गरीबों की सेवा अथवा दान पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे, ऐसा करने से आपके मन की उलझनें थी, तो वह भी आज समाप्त होंगी, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान की पढ़ाई से संबंधित आपको आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह आज पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, इसलिए आज आपको ज्यादा मसालेदार अथवा तले हुए भोजन से परहेज करना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन यदि कोई समस्या पहले से थी, तो उसमें डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक होगा, नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। व्यापार में आज आपको अचानक से आपका रुका हुआ धन मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप आज अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनमें भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार के सदस्यों की ओर से कोई सरप्राइस मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज छोटे व्यापारियों को किसी के बहकावे में आकर किसी से धन का लेनदेन नहीं करना है,नही तो बाद में पछताना पड सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको यदि अपने व्यापार के लिए किसी व्यक्ति बैंक, संस्था आदि से अगर उधार लेना पड़े, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपके व्यापार में आ रही समस्याएं भी समाप्त होंगी, लेकिन आज आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके यदि बिजनेस की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Read Also  26 अगस्त: आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चत रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष के किसी भी रिश्तेदार से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने गुरुजनों से भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वह अमल भी अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी माता जी को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपका भूमि, वाहन खरीदने जैसा कोई सपना पूरा होगा। आज आप अपने किसी प्रयोजन की समस्याओं को सुनकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मन में आज कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिनके कारण आप किसी की मदद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर राशि : आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसीलिए आप अपने सभी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, आज आप उन्हें पूरा करने की पहले कोशिश करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, ऐसा करने के चक्कर में आपका कोई कानूनी कार्य जो लंबे समय से लंबित पड़ा है वह ना रुक जाए। यदि ऐसा हुआ, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपका यदि अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। यदि किसी संपत्ति की डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिनके कारण आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपकी वाणी आपको सम्मान दिलाएगी,  इसलिए उसमें मधुरता को बनाए रखें।

मीन राशि : आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा और आपका खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण सभी आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे,लेकिन आज आप अपने बिजनेस में कुछ नुकसान के कारण परेशान रहेंगे और भविष्य को बेहतर बनाने के कुछ योजनाओं में लगे रहेंगे, जिनमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न होंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज सुखद अनुभूति होगी। संतान की आज कोई नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने फिरने जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...