केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब से थोड़ी ही देर बाद दोपहर दो बजे से उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसी बीच पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद उपजे हालात की जानकारी देने पहुंचे हैं।ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद उपजे संवेदनशील हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड का अपना दौरा रद्द कर दिया है।
रूस ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर ‘गहरी चिंता’ जताई
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के हवाले से कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से हम बेहद चिंतित हैं।’ उन्होंने कहा, रूस आतंकवाद के कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरे विश्व समुदाय को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत पर बल देते हुए रूस ने दोनों देशों से संयम बरतने का आह्वान भी किया। रूस ने कहा, हमें उम्मीद है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र के प्रावधानों के अनुसार द्विपक्षीय आधार पर शांतिपूर्ण, राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाया जाएगा।
पश्चिम एशियाई देश कतर ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर गहरी चिंता जताई है। कतर के विदेश मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक उसने दोनों देशों से कूटनीतिक माध्यमों से संकट का समाधान करने का आह्वान किया है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे संवेदनशील हालात को देखते हुए सरकार ने 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बैठक में शामिल होने की अपील भी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
By Rakesh Soni /
January 27, 2026 /
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
By User 6 /
January 30, 2026 /
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...