रायपुर। लॉज में ले जाकर 1 साल तक नागालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्रार्थिया ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि टाटीबंध निवासी प्रदीप बोपाराय ने उसकी नाबालिग पुत्री को विगत 1 साल से आमानाका स्थित एक लॉज में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी प्रदीप बोपाराय के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध दर्ज कियाा गया।
करीब 6 महीने तक आरोपी फरार था उसके बाद अब पुलिस ने उसे धर दबोचा है।
आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी प्रदीप बोपाराय की आमानाका रायपुर में रहने की जानकारी मिली। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रदीप बोपाराय को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।










