Google Analytics Meta Pixel पुलिस इंस्पेक्टर फरियादियों का गंगाजल छिड़ककर और चंदन लगाकर करता था स्वागत - Ekhabri.com

पुलिस इंस्पेक्टर फरियादियों का गंगाजल छिड़ककर और चंदन लगाकर करता था स्वागत

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी थाना इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा समस्या समाधान के लिए आने वाले पीड़ितों पर गंगाजल छिड़ककर और उसे चंदन लगाकर थाने में स्वागत करता है। इतना ही नहीं उसने हाल में ही थाने पर आए एक पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने की जगह उसे गायत्री मंत्र जपने की सलाह दे दी। उसके आइपीसी और सीआरपीसी की धाराएं मजाक बन गई हैं।

इंस्पेक्टर ने हनीट्रैप के संगीन मामले में भी केस दर्ज करने के बजाय पीड़ित को गायत्री मंत्र के जाप की सलाह दे दी। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण न हो तो शांतिकुंज (हरिद्वार) में तीन दिन के प्रवास का भी उपाय सुझा दिया। पीड़ित ने आइजी से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज हो सकी। आइजी ने इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

मेरठ निवासी हेमंत गोयल ने बताया कि उनकी मुलाकात शास्त्रीनगर की एक महिला से हुई थी। महिला ने गाजियाबाद निवासी सहेली से फरवरी, 2020 में उसकी मुलाकात मोदीनगर में कराई। महिला का 17 साल का बेटा भी है। महिला ने बताया कि 21 साल पहले उसकी शादी हुई थी। 2011 में पति से विवाद के चलते मामला न्यायालय में है। इसके बाद महिला हेमंत गोयल के साथ रहने लगी। हेमंत का आरोप है कि महिला की नजर उनकी करोड़ों की संपत्ति पर थी। हाल में महिला और उसके बेटे ने हेमंत गोयल की पिटाई कर मकान पर कब्जा कर लिया। हेमंत गोयल ने नौचंदी थाने पर सूचना दी।

हेमंत ने बताया कि इंस्पेक्टर ने उन्हें गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह देकर टाल दिया। इसके बाद महिला और उसके बेटे ने हेमंत की दोबारा पिटाई की। फिर से हेमंत ने इंस्पेक्टर से शिकायत की तो गंगाजल का छिड़काव कर उन्हें भगा दिया। तीसरी बार पिटाई होने पर हेमंत ने पुन: इंस्पेक्टर से शिकायत की। इस बार इंस्पेक्टर ने समस्या समाधान के उपाय की पर्ची दे दी। परेशान होकर उसने आइजी प्रवीण कुमार से शिकायत की। उन्होंने एसएसपी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीओ को जांच सौंपने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच भी शुरू हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...