नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पीडिया गांव में पिछले दिनों हुए नक्सली मुठभेड़ पर राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस ने पीडिया में हुए नक्सली मुठभेड़ की फर्जी होने के आरोपों के बाद जांच के लिए 8 सदस्यीय टीम का गठन किया है। वहीं, बीजेपी सरकार की माने तो सुरक्षा बल बस्तर को शांति बनाने का काम कर रहे हैं, सुरक्षा बलों की कार्रवाई सही दिशा में जा रही है। बीजेपी ने कांग्रेस के जांच दल पर ही सवाल उठाया है।
बीजापुर जिले के पीडिया के जंगलों में बीते 10 मई को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ पर प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। इस मुठभेड़ को पहले जहां स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों ने फर्जी बताया था। अब कांग्रेस इस मुठभेड़ को लेकर सूबे की विष्णुदेव सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों ही बस्तर से लोकसभा प्रत्याशी और और पूर्व मंत्री कवासी लखमा इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम को समिति का संयोजक बनाया है। वहीं समिति में विधायक इंद्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, जनकराम ध्रुव, सावित्री मंडावी के अलावा पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिलाध्यक्ष रजनू नेताम व शंकर कुडियम शामिल हैं…।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जांच समिति को तत्काल प्रभावित गांव का दौरा कर घटना की हकीकत पता लगाने का निर्देश दिया गया है।
सरकार का दावा है कि बीते 4 महीनों में सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न मुठभेड़ों में 100 से अधिक नक्सलियों को मार गिराए हैं। इसका सबूत मुठभेड़ के बाद खुद नक्सलियों ने ज्यादातर मामलों में प्रेस नोट जारी दिए। कांकेर के कलपर में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे जाने को लेकर भी नक्सलियों ने स्वीकारा।
नक्सली मुठभेड़ को लेकर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जो सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। हमारे सुरक्षा बल बस्तर को शांति बनाने का काम कर रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई सही दिशा में जा रही है। 5 साल में कांग्रेस ने बस्तर के साथ अन्याय किया। कांग्रेस ने 5 साल नक्सलियों को बस्तर में पाला पोसा। हमारे सुरक्षा के जवान ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...