Google Analytics Meta Pixel कला केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन - Ekhabri.com

कला केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

कला केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 

बच्चों ने थीम आधारित प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला पुरस्कार

 

रायपुर, 5 जून 2024। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर के कला केंद्र में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। थीम आधारित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240605 WA0006

प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक के बच्चों से लेकर 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में “प्रदूषण रोको पृथ्वी बचाओ,” द्वितीय वर्ग में “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है,” और तृतीय वर्ग में “पारिस्थितिकी तंत्र का पुनःउद्धार” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी पी.के. रबड़े और वैज्ञानिक नवीन चंद्र मालवीय ने पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

 

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: प्रथम स्थान दीक्षा पटले, द्वितीय स्थान महक चंद्राकर, तृतीय स्थान भूमिका सिंह।

  • 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग: प्रथम स्थान वल्लभी ठाकुर, द्वितीय स्थान गार्गी, तृतीय स्थान विथिका ठाकुर।

  • 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग: प्रथम स्थान आद्या मरकाम, द्वितीय स्थान अंशुमान, तृतीय स्थान अन्नु।

 

प्रथम विजेता को एक हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 750 रुपए, और तृतीय विजेता को 500 रुपए प्रदान किए गए। प्रत्येक वर्ग में दो-दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। पोस्टर प्रतियोगिता की जज सोनल शर्मा रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *