Delhi Assembly Election: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसकी तैयारी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, साथ ही जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है. पार्टी के संयोजक ने सोमवार को पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये देने का ऐलान किया है. जिसके बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बीजेपी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदु बताया है. उनका आरोप है कि चुनाव के करीब आते ही केजरीवाल को पूजा, मंदिर और पुजारी ध्यान आने लगे हैं. साथ ही बीजेपी ने इस योजना को दिखावा बताया है.
बीजेपी ने बोला हमला
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पोस्टर जारी किया गया है. जिसमें पार्टी ने केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए उन्हें नकली पुजारी जैसे अवतार में दिखाया है. अरविंद केजरीवाल भूल भुलैया के अभिनेता राजपाल यादव के किरदार की याद दिला रहे हैं. जिसमें उन्होंने पूरे शरीर पर लाल रंग का सिंदूर लगाया है. वहीं गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला है. वहीं कानों पर अगरबत्ती जलती नजर आ रही है.
पोस्टर शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा कि जो इंसान 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा था. जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे. जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खुलवा दिए और अबतक जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही है. उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद क्यों आई? पोस्टर पर एक छोटी पंक्ति लिखी नजर आ रही है. जिसमें लिखा है कि मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा, पुजारियों का सम्मान बस मेरा चुनावी दिखावा, सनातन धर्म का मैंने हमेशा मज़ाक बनाया.
केजरीवाल का पलटवार
बीजेपी द्वारा जताए गए विरोध पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें केवल गाली देनी आती है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि गाली देने के बजाय सत्तारुढ़ राज्यों में इसे लागू कर के दिखाएं. मुझे गाली देने से कोई फायदा नहीं होने वाला है.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि आप 20 राज्यों में सत्ता में हैं, वहीं गुजरात में पिछले 30 सालों से राज कर रहे हैं. अभी तक आपने पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान क्यों नहीं दिया. मैंने सबको रास्ता दिखा दिया है. अब आप भी 20 राज्यों में लागू कर दें, सबको फायदा मिलेगा. इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली मदद राशि को एक हजार से बढ़ाकर 2100 रुपये करने की घोषणा की गई थी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...