Google Analytics Meta Pixel देश के अधिकांश राज्यों में बिजली संकट - Ekhabri.com

देश के अधिकांश राज्यों में बिजली संकट

देश में कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने से कई राज्यों में बिजली संकट गहराया गया है। इन राज्‍यों में उत्तर प्रदेश,  दिल्ली,  पंजाब,  उत्तराखंड,  मध्य प्रदेश और बिहार में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। हरियाणा,  झारखंड और हिमाचल प्रदेश में समस्या नहीं है। हालांकि राजस्थान में भी हालात बिगड़ गए थे,  मगर वहां स्थिति सुधरने लगी है।
बिहार को अभी औसतन 5800  से 6000 मेगावाट बिजली की जरूरत है,  मगर सोमवार 5200 मेगावाट की आपूर्ति हुई। राज्य के अर्धशहरी व ग्रामीण इलाकों में छह से आठ घंटे तक लोडशेडिंग करना पड़ा। वहीं मध्य प्रदेश के संजय गांधी ताप विद्युत संयंत्र बिरसिंहपुर पाली में 210 मेगावाट की एक और यूनिट बंद हो गई। पंजाब में अलग-अलग जिलों में दिन में दो से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। यहां के निजी थर्मल प्लांटों में केवल डेढ़ दिन के लिए कोयला बचा है। आम उपभोक्ताओं व औद्योगिक क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। उत्तराखंड में घोषित बिजली कटौती की कोई अवधि निर्धारित नहीं है।

छत्तीसगढ़ को रोजाना 6,210 टन कोयला कम मिल रहा है। इससे संयंत्रों में कोयला का स्टाक कम हो गया है। इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ा है। नियमानुसार संयंत्रों में पांच दिन का कोयला होना चाहिए, लेकिन मड़वा को छोड़कर बाकी संयंत्रों में चार दिन से कम का कोयला बचा है। झारखंड में कोयले की कमी हुई और बिजली संकट बढ़ा तो इसे दूर करने को फिर झारखंड ने मोर्चा संभाल लिया है। कोल इंडिया की पहल पर झारखंड की कोल कंपनियां पावर प्लांटों को पूरी शिद्दत से कोयले की सप्लाई में जुट गई हैं। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बिजली की कटौती नहीं हो रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...