Google Analytics Meta Pixel मेसी के अनोखे गोल से अर्जेंटीना ने जीता मैच - Ekhabri.com

मेसी के अनोखे गोल से अर्जेंटीना ने जीता मैच

विश्व कप फुटबाल जगत के सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी के शुरुआत में ही किए गए गोल से बढ़त बनाने वाले अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबाल क्वालीफाइंग में उरुग्वे को 3-0 से हरा दिया। वहीं ब्राजील ने कोलंबिया से गोलरहित ड्रा खेला जिससे उसका लगातार नौ जीत का अभियान भी थम गया।

उरुग्वे के खिलाफ मैच में मेसी ने विपक्षी टीम के डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर 38वें मिनट में अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल किया। मेसी बाक्स के बाहर से गेंद को धीरे-धीरे आगे लेकर आते रहे और लगभग 35 मीटर दूर से उरुग्वे के गोल पोस्ट की तरफ गेंद पर धीरे से किक लगाई और गेंद गोल पोस्ट में चली गई जिसे उरुग्वे के गोलकीपर और डिफेंडर रोक नहीं पाए। अर्जेंटीना का 44वें मिनट में भी भाग्य ने साथ दिया। दोनों टीमों की पासिंग में कई गलतियों के बाद लाटैरो मार्टिनेज को बाक्स के पास में गेंद मिली। लाटैरो इस पर सही तरह से किक नहीं लगा पाए लेकिन गेंद रोड्रिगो डि पाल के पास चली गई जिन्होंने उस पर गोल दाग दिया।
उरुग्वे ने दूसरे हाफ में स्थानापन्न् खिलाड़ी एडिसन कवानी और डार्विन नुनेज को अग्रिम पंक्ति में रखा लेकिन वह अर्जेंटीना था जिसने गोल किया। 62वें मिनट में मेसी ने गोल पोस्ट के दायें ओर से डि पाल को गेंद दी जिन्होंने उसे पेनाल्टी बाक्स में पहुंचाया जिस पर लाटैरो मार्टिनेज ने गोल करने में गलती नहीं की।

ब्राजील क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में नौ जीत और एक ड्रा से 28 अंक लेकर शीर्ष पर है। वह अब भी दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे है। इससे पहले ब्राजील और अर्जेंटीना का मैच केवल सात मिनट के खेल के बाद कोविड-19 नियमों के कारण स्थगित कर दिया गया था। फीफा को अभी इस मैच के बारे में फैसला करना है। इक्वाडोर 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उरुग्वे के भी इतने ही अंक हैं लेकिन कम जीत के कारण वह चौथे स्थान पर है। कोलंबिया 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों ने 11 मैच खेले हैं। शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप में सीधा प्रवेश्ा करेंगी। पांचवें स्थान की टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेआफ के जरिये क्वालीफाई कर सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...