रायपुर, 17 फरवरी 2025– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने और बिजली बचत के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और नवीन तकनीकों का उपयोग करना जरूरी है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विद्युतीकरण को नई गति
मुख्यमंत्री ने नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में हुए व्यापक विद्युतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को विद्युत सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शेष वंचित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाई जाए।
बिजली बिल भुगतान में उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री ने बिजली बिल के बकाया भुगतान पर उपभोक्ताओं को विशेष राहत देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बकाया बिल के एकमुश्त भुगतान की सुविधा दी जाए, जिससे उन्हें राहत मिले और सरकार का राजस्व बढ़े। ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज और लिंक के जरिए बिजली बिल की जानकारी भेजने के निर्देश भी दिए गए।
ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस (T&D Loss) को कम करने तथा तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक स्तर पर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं। अधिकारियों को राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...