Google Analytics Meta Pixel JDS कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप-प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज गिरफ्तार - Ekhabri.com

JDS कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप-प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज गिरफ्तार

नई दिल्ली/बंगलूरू-जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, हासन लोकसभा सीट से हारने वाले प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के मामले दर्ज है। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया।  शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडी(एस) एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर चेतन के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि चेतन ने सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपये मांगे थे और बाद में वह 2 करोड़ रुपये भी राजी हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *