Google Analytics Meta Pixel मनरेगा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मिल रहा मातृत्व भत्ता का लाभ - Ekhabri.com

मनरेगा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मिल रहा मातृत्व भत्ता का लाभ

महिला श्रमिकों को भत्ते के रूप में एक माह की मजदूरी के बराबर राशि हो रही प्राप्त

गरियाबंद –   महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पंजीकृत परिवारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य करते हुए महिलाओं को मनरेगा के अंतर्गत समान रोजगार के अवसर एवं लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को मातृत्व भत्ता का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में मनरेगा अंतर्गत 50 दिवस का रोजगार प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं को भत्ते के रूप में एक माह की मजदूरी के बराबर राशि दी जा रही है। इसी तारतम्य में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बारूला की महिला श्रमिक श्रीमती पद्मावती निर्मलकर को मातृत्व भत्ता का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से नाला सफाई, मिशन तालाब गहरीकरण, मेड बंधान कार्य, नाली मरम्मत कार्य में 50 दिवस का कार्य करने पर एक माह की राशि 6120 रूपये प्राप्त हुआ। जिससे मैं बहुत अधिक प्रसन्न हुं। यह राशि मेरे एवं मेरे शिशु की खानपान एवं स्वास्थ्य हेतु उपयोग किया गया है। मातृत्व भत्ता मिलने से मुझे आर्थिक सहयोग मिला जिसके लिये मैं सहृदय धन्यवाद देती हुं, एवं अन्य महिलाओं को भी इस योजना से मिल रहे लाभ के प्रति जागरूक कर रही हूं। सीईओ जनपद पंचायत फिंगेश्वर ने बताया कि ग्राम पंचायत बारूला में महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्डधारी परिवारों की संख्या 287 एवं सदस्य संख्या 630 है। जिसमें महिला श्रमिकों की संख्या 308 है। जिसमें पद्मावती निर्मलकर भी शामिल है। पदमावती ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 दिवस का रोजगार प्राप्त कर प्रसुति अवधि के दौरान एक माह की मजदूरी के बराबर राशि मातृत्व भत्ता के रूप में प्राप्त किया है।
महात्मा गांधी नरेगा में महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने हेतु किए गए विभिन्न कार्य – फिंगेश्वर विकासखण्ड में इस योजना के माध्यम से अभी तक कुल 214 महिलाओं को मातृत्व भत्ता का लाभ दिया जा चुका है। महिलाओं को विभिन्न योजनाएं जैसे महिला मेट, प्रोजेक्ट उन्नती के तहत् सिलाई, मशरूम उत्पादन के साथ-साथ कम्प्यूटर, मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिससे वे स्वरोजगार कर अपने आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान कर रही है। ग्राम पंचायत बारूला में मातृत्व भत्ता के 17 प्रकरण प्राप्त हुआ है, सभी महिलाओं को भत्ते की राशि प्रदान की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत बारूला अंतर्गत मनरेगा मजदूरों को रोजगार प्रदाय करने हेतु 23 हजार 741 मानव दिवस के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें 556 श्रमिकों को रोजगार दिया गया। जिसमें से 275 पुरुष श्रमिक एवं 281 महिला श्रमिकों को 19 हजार 427 मानव दिवस का रोजगार प्रदाय किया गया है, जिसमें से महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। ग्राम पंचायत में 281 महिला सदस्यों को 10 हजार 874 मानव दिवस का रोजगार दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *