बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचीं। प्रीति ने सिर पर श्याम दुपट्टा ओढ़कर बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन किए और अपनी टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भक्तों के बीच हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आ रही हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रीति को बाबा श्याम की पूजा करवाई और चांदी का निशान भेंट किया।
प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में शानदार खेल दिखते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने 12 मैचों में 8 जीत हासिल की हैं और 17 अंक के साथ मजबूत स्थिति में है। प्रीति हर मैच में स्टेडियम पहुंचकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाती हैं। 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स से प्रीति को इस बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीद है।
दर्शन के बाद प्रीति मंदिर कमेटी कार्यालय गईं, जहां उन्होंने भोग प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान और मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उनका श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रीति सालासर बालाजी दर्शन के लिए रवाना हुईं। हाल ही में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत के बाद प्रीति बेहद उत्साहित हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम के शानदार प्रदर्शन ने प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...