Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुई प्राकृतिक पुनरुत्पादन और बीज संरक्षण कार्यशाला - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुई प्राकृतिक पुनरुत्पादन और बीज संरक्षण कार्यशाला

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ – 5 जून, 2024।  पर्यटन मंत्रालय के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, नंदनवन जंगल सफारी और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, छत्तीसगढ़ के सहयोगात्मक प्रयास से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “प्राकृतिक पुनरुत्पादन एवं बीज संरक्षण पर वॉक कम फील्ड कार्यशाला” का आयोजन जंगल सफारी में किया गया। इस कार्यक्रम में ५० से अधिक स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी और विद्यार्थी शामिल हुए।

इस अवसर पर, FES की ओर से डॉ. सतीश शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ पैदल यात्रा कर पारिस्थितिकी तंत्र में प्राकृतिक प्रजनन की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं और पर्यावरण स्थिरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जंगल सफारी के अंतर्गत चल रहे जन-जागरूकता प्रयासों एवं आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की।

IMG 20240605 WA0008

फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी की छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख नमिता मिश्रा ने बीज संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर व्यावहारिक निर्देश दिए। पर्यटन मंत्रालय के राज्य प्रबंधक मयंक दुबे ने इस कार्यक्रम को नागरिकों को एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व से सीधे जोड़ने का एक शानदार प्रयास बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों द्वारा जंगल सफारी के अंदर वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित प्रतिभागियों को ट्रैवल फॉर लाइफ की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर एसडीओ जंगल सफारी वाय के डेहेरिया, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. राकेश वर्मा, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी से मंजित कौर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कई विद्यार्थी, नंदनवन जंगल सफारी के गाइड और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *