बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन की अनुमति मिल गई है। यानी अब खराब मौसम में भी बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमान उतर सकेंगे और यहां से उड़ान भर सकेंगे। इस फैसले के बाद बिलासपुर के लोगों में खुशी की लहर है। दूसरी ओर अन्य सुविधाओं को लेकर भी अब लोगों की आशाएं जाग चुकी हैं।
बिलासपुर की जनता को लंबे संघर्ष के बाद एक और सुविधा मिलने जा रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट में जल्द ही वीएफआर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सुविधा के मिलने के बाद खराब मौसम में भी बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान उतरने और टेक ऑफ करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले खराब मौसम और कोहरे की वजह से बिलासपुर आने वाली अधिकांश फ्लाइट रद्द कर दी जाती थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह समस्या ठंड, बारिश और कोहरे के मौसम में आती थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अलायन्स एयर के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर बिलासपुर एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन की अनुमति दे दी है। इससे 1500 मीटर तक की दृश्यता में बिलासपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के उड़ान भरने और उतरने की समस्याएं दूर हो जाएंगी। इससे बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए संघर्ष कर रहे लोगों में खुशी है।
बिलासपुर एयरपोर्ट को वीएफआर के सुविधा मिलने के बाद अब शहर के लोग का 4सी लाइसेंस और नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर भी आशान्वित हो गए हैं। दरअसल, बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही है। नाइट लैंडिंग की सुविधा न होने के कारण कई कंपनियां बिलासपुर में विमान सेवा देने से पीछे हट रही जाती हैं। जिसके कारण शहर के लोगों को असुविधा होती है।
बिलासपुर एयरपोर्ट को वीएफआर के संचालन की अनुमति मिलने के साथ ही प्रशिक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया है। एयर स्पेस मैनेजमेंट ने बिलासपुर स्टाफ को स्पेशल वीएफआर सर्विस के लिए योग्य पाया है। इसके बाद बिलासपुर को नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द मिले इसके लिए रनवे का विस्तार और अन्य सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...