Google Analytics Meta Pixel 'वन नेशन वन इलेक्शन’ की तैयारी तेज, इस सत्र में पेश हो सकता है विधेयक - Ekhabri.com

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की तैयारी तेज, इस सत्र में पेश हो सकता है विधेयक

One Nation One Election Bill: देश में 18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में हर दिन कुछ नया हंगामा देखने को मिल रहा है. विपक्षी नेता के कुर्सी के नीचे पैसों की गड्डी मिलने के बाद संसद के अंदर से लेकर बाहर तक हंगामा देखने को मिला. वहीं सत्र की शुरुआत होते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हुई.

 

विपक्ष द्वारा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए 70 विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है. हालांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अब इस सत्र के दौरान ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का मुद्दा भी उठने वाला है. इस पहल के लिए जल्द ही संसद में एक विधेयक पेश की जा सकती है.

 

विधेयक पर आम सहमति बनाने का लक्ष्य

वन नेशन वन इलेक्शन का मुद्दा पिछले लोकसभा चुनाव के पहले से ही सुर्खियों में है. कैबिनेट ने इस मामले पर रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को पहले ही मंजूरी दे दी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार अब विधेयक पर आम सहमति बनाने का लक्ष्य बना रही है और इसे गहन चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज सकती है. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि सरकार का लक्ष्य जनता को शामिल करना है और इसे पूरा करने के तरीकों पर बाद में चर्चा की जाएगी. अपनी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पहल को जारी रखते हुए सरकार ने सितंबर में चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिशों को स्वीकार किया था.

Read Also  देवरिया जिले में 85 शिक्षक बर्खास्त, FIR दर्ज, वसूला जाएगा करोड़ों का वेतन

 

सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट

आम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मार्च में सरकार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में पैनल ने दो चरणों में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू करने की सिफारिश की थी. हालांकि अभी भी इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि सरकार देश भर में एक साथ चुनाव कराने के लिए कितने विधेयक पेश करना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के लिए फुल सपोर्ट देते रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में मोदी ने बार-बार होने वाले चुनावों के कारण होने वाले ‘व्यवधान’ को समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह देश की प्रगति में बाधा बन रहा है. 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा एक साथ चुनाव कराने पर जोर दे रही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *