- खेल विभाग की समीक्षा, सीएसआर मद से सहयोग लेने के निर्देश
रायपुर | राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना बनाए, जिससे वे राज्य के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें, ये कहना है मुख्य सचिव अमिताभ जैन का। वे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने तीरंदाजी खेल को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और खेल विधाओं हेतु सीएसआर मद के लिए उद्योगों के प्रतिनिधियों का आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, सचिव एन.एन. एक्का, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता सिन्हा भी उपस्थित थी।
बैठक में खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में आर्चरी प्रशिक्षण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आवासीय एवं गैर आवासीय खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। आवासीय अकादमियों में राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर, तीरंदाजी अकादमी रायपुर और बीजापुर स्पोर्ट्स आवासीय अकादमी संचालित की जा रही है। गैर आवासीय अकादमी में तीरंदाजी अकादमी रायपुर शिवतराई उप केन्द्र बिलासपुर और बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों को आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जगदलपुर में शहीद गुण्डाधूर आवासीय अकादमी इस साल से प्रारंभ की जा रही है। तीरंदाजी के नियमित प्रशिक्षण हेतु प्रत्येक जिला में फीडर सेंटर प्रारंभ किए जाने की योजना है।
इसी प्रकार राज्य के संभागीय मुख्यालयों में बिलासपुर, रायपुर, बस्तर, दुर्ग और अंबिकापुर में संभागीय खेल अकादमियों का संचालन प्रस्तावित है। राज्य में 13241 राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया गया है। क्लबों में खेल एवं सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राजीव युवा मितान क्लबों को 52 करोड़ 46 लाख की राशि प्रदाय की जा चुकी है। क्लबों द्वारा संचालित गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...