Google Analytics Meta Pixel इस देश के राष्ट्रपति उड़ाते थे कोरोना का मजाक, अब दूसरी बार निकले पॉजिटिव - Ekhabri.com

इस देश के राष्ट्रपति उड़ाते थे कोरोना का मजाक, अब दूसरी बार निकले पॉजिटिव

यर बोल्सोनारो ने बताया कि वह अभी भी कोरोना वायरस के संक्रमित हैं.

बोल्सोनारो कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करते रहे हैं. वह इसकी रोकथाम के लिए कड़े उपायों का विरोध भी करते रहे हैं.
ब्राजीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने बुधवार को बताया कि वह अभी भी कोरोना वायरस के संक्रमित हैं. उन्होंने एक दिन पहले ही दूसरा कोविड टेस्ट कराया था. बोल्सोनारो ने कहा कि उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं और वह एंटी-मलेरिया ड्रग हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) ले रहे हैं, जो कि काम कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह इस दवा को ले रहे हैं. बोल्सोनारो पहली बार 7 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम में बोल्सोनारो ने कहा, “मैं ठीक हूं. कल सुबह मैंने फिर से कोरोना टेस्ट कराया. शाम को रिपोर्ट आई जिसमें पाया गया कि मैं अभी भी संक्रमित हूं.”

राष्ट्रपति के प्रेस ऑफिस से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 65 वर्षीय बोल्सोनारो हाई-रिस्क ग्रुप में हैं. वह राष्ट्रपति निवास अलवोराडा पैलेस में क्वारंटीन रहेंगे और वहीं से वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये काम जारी रखेंगे.

गौरतलब है कि बोल्सोनारो कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करते रहे हैं. वह इसकी रोकथाम के लिए कड़े उपायों का विरोध भी करते रहे हैं. कोरोना की रोकथाम के लिए लागू किए गए नियमों का उन्होंने पालन करने की कभी इच्छा नहीं जताई. उन्होंने बाकायदा अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजानिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य करने वाले कानून को शिथिल कर दिया था.

साओ पाउलो और रियो डी जनेरियो जैसे कई राज्यों में मास्क लगाना पहले से अनिवार्य है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू करने के लिए कानून बनाया गया था, जिसे राष्ट्रपति ने वीटो पावर इस्तेमाल करते हुए बेअसर कर दिया था. मूल कानून में यह उल्लेख था कि वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों जैसे सार्वजानिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है, ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके. लेकिन बोल्सोनारो ने इसे असंवैधानिक करार दिया था.

Read Also  कांग्रेस ने रिलीज की राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री, प्रवासियों का दिखा दर्द

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 1233 मौतें
बोल्सोनारो ने कोरोना की गंभीरता को नहीं समझा, जिसका खामियाजा उनका देश भुगता रहा है. ब्राजील में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 1233 मौतें हुई हैं जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75,366 हो गई है. ब्राजील कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. अमेरिका में कोरोना के 34 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *