रायपुर, 29 अक्टूबर 2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर 200 करोड़ की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और बिलासपुर के कोनी में आयोजित समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 12 हजार 850 करोड़ से अधिक की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ और शिलान्यास किया, जिनमें बिलासपुर का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास शामिल है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों को धनतेरस और भगवान धनवंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत ही प्रगति का आधार है और योग, पंचकर्म जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों की लोकप्रियता बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल न केवल बिलासपुर बल्कि सरगुजा संभाग के लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने राज्य सरकार की संकल्पना को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत सभी विकासात्मक पहलुओं पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे बिलासपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अस्पताल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया।
अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताया और इसे बिलासपुर व सरगुजा संभाग के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण कदम कहा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए गए इस 11 मंजिला अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, और 240 बिस्तरों की सुविधा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...