Google Analytics Meta Pixel प्रधान पुलिस आरक्षक ने दी सहपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी - Ekhabri.com

प्रधान पुलिस आरक्षक ने दी सहपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी

 

बेमेतरा जिले के पुलिस प्रधान आरक्षक संदीप साहू ने बेमेतरा विधायक मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में राज्यपाल को DG के नाम से ज्ञापन सौपकर न्यायिक जाँच की मांग की है। प्रधान आरक्षक संदीप कुमार साहू क्रमांक 487, पुलिस जिला बेमेतरा मंा पदस्थ है। इस बीच कांकेर में पदस्थ पुलिस कर्मी पद्मिनी साहू ने भी विभागीय स्तर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हाल ही आत्मदाह की अनुमति मांगी है।

संदीप साहू ने बताया कि ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। उसने 46 बार रक्तदान किया है। उसे छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने उसे सम्मानित किया। प्रत्येक वर्ष निःशुल्क प्याऊ सेंटर, कोरोनाकाल में निःशुल्क भोजन व्यवस्था के लिए एक माह का वेतन लगा दिया। शहर में उसकी खासी प्रतिष्ठा है। विगत 3-4 वर्ष पूर्व से बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा दुर्भावना और जलनखोरी में अक्सर उच्च अधिकारी को बोलकर लाईन अटैच करने के अलावा आस-पास स्थानांतरण करवा देते हैं। मुझे प्रताड़ित कर ठीक ढंग से काम करने नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने जिला पुलिस बल बेमेतरा के 7 अधिकारी/कर्मचारी पर झूठा आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र ज्ञापन प्रस्तुत कर जिला से बाहर स्थानांतरण करने अनुशंसा करवाई गई।

पुलिस महानिदेशक को झूठा व भ्रामक शिकायत पत्र लिखा गया। उन्होंने भी बिना सत्यता जानेद झूठे शिकायत पत्र को सही मानते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की। सभी 6 कर्मचारी/अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें उसे भी जिला बल बेमेतरा से जिला बल खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई छत्तीसगढ़ पुलिस नियम के विरूद्ध स्थानांतरण कर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने अन्याय पूर्ण तरीके से कार्य मुक्त कर दिया गया है। यह राजपत्र के अधिनियम का भी उल्लंघन किया गया है। उसने पुलिस महानिदेशक को यथास्थिति बताते हुए स्थानांतरण को यथावत करने का आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया है।

Read Also  महापौर के रूस दौरे पर भाजपा के सवाल, निजी यात्रा करार, एमओयू साइन का अधिकार नहीं

उसने आरोप लगाया कि विधायक ने झूठी शिकायत कर स्थानांतरण कराया गया है। इससे मेरी छवि, प्रतिष्ठा व मानसम्मान को ठेस पहुंचा है। इससे मानसिक तनाव में हूँ। ड्यूटी भी नहीं जा रहा हूं। मेरे सामने भूखे मरने की स्थिति पैदा हो गई है। मेरा वेतन भी रूक गया है। मेरी माता अक्सर बीमार रहती है। जिनका आँख का आपरेशन हुआ है। भाई का गुम इंसान दर्ज है। 2 छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी है। घर में कोई देखरेख करने वाला नहीं है।

उसने चेतावनी है कि यदि मेरा स्थानांतरण 20 दिवस में यथावत नहीं हुआ तो विधायक आशीष छाबड़ा के निवास के सामने विधायक द्वारा जारी शिकायती ज्ञापन का पोस्टर बनाकर सपरिवार आत्मदाह कर लूंगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *