भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में न केवल आम लोगों का, बल्कि कानून के रक्षकों तक का जीना दूभर हो गया है। ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ से सम्मानित बेमेतरा जिले के प्रधान पुलिस आरक्षक संदीप साहू को प्रताड़ित किए जाने और साहू द्वारा राज्यपाल को की गई शिकायत में विधायक निवास के समक्ष आत्मदाह का निर्णय व्यक्त करने का मामला निंदनीय और चिंताजनक है।
भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि संदीप साहू ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा आरक्षक उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। झूठी शिकायतें करके उनकी छवि धूमिल करने, बार-बार दुर्भावनावश स्थानांतरण करके काम नहीं करने देने की बात कही है।
साव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के लोगों पर सत्ता का मद सिर चढ़कर बोल रहा है। इस घटना से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस सरकार ओबीसी समुदाय के प्रति दुर्भावना की पराकाष्ठा कर रही है। हाल ही में इसी जिले के बिरनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने युवक भुनेश्वर साहू की जघन्य हत्या कर दी थी। वह भी संदीप साहू की तरह साहु समाज से ताल्लुक रखता था। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी समेत सभी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अशिष्टता की सारी हदें पार कर चुके हैं। राहुल गांधी ने तो ‘सारे मोदी चोर’ कहकर पूरे तैलिक समाज का अपमान किया है, इसी चलते संसद की सदस्यता चली गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सत्ता का रौब झाड़कर प्रताड़ना की नित्य-नई इबारत लिख रहे हैं। सरकार के मंत्री और विधायक अधिकारियों और कर्मचारियों से सरेआम गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। रही-सही कसर उनके बाहुबलियों ने पूरी कर दी है, जो विरोधी राजनीतिक जनप्रतिनिधियों को जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश के लिए विवश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संदीप साहू अकेला नहीं है। कांकेर जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी पद्मिनी साहू ने भी विभागीय स्तर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हाल ही आत्मदाह की अनुमति मांगी है। इन घटनाओं को महज इत्तेफाक नहीं माना जा सकता। ये सारी स्थितियां यह साबित कर रही है कि कांग्रेस विशेषकर तैलिक समुदाय के प्रति दुर्भावनापूर्ण नजरिया बनाकर चल रही है। यह प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक का अमिट धब्बा है, इससे छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। एक समुदाय को टारगेट कर प्रताड़ित करने का यह सिलसिला कांग्रेस और प्रदेश सरकार ने नहीं रोका तो इसकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...