फिल्म ‘जट्ट एंड जूलिएट 3’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि कैसे जट्ट एंड जूलिएट फ्रेंचाइजी कई बार कंगाल हो चुकी है। उन्होंने ये भी कहा कि साल 2011 में वो इस फिल्म को मना करना चाहते थे, लेकिन प्रोड्यूसर दर्शन ग्रेवाल ने उनके हाथ में ब्लैंक चेक थमा दिया था।
‘अमर सिंह चमकीला’ के सक्सेस के बाद अब सिंगर और दिलजीत दोसांझ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ओटीटी पर उनकी फिल्म हिट रही, इसके अलावा उन्हें विदेश में लाइव कॉन्सर्ट करते भी देखा गया। इस बीच दिलजीत अपनी पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलिएट 3’ लेकर आ रहे हैं। इस फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी में उनके साथ एक्ट्रेस नीरू बाजवा पर्दे पर एक बार फिर छाने को तैयार हैं।
हाल ही में फिल्म ‘जट्ट एंड जूलिएट 3’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। लॉन्च इवेंट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि कैसे जट्ट एंड जूलिएट फ्रेंचाइजी कई बार कंगाल हो चुकी है। उन्होंने ये भी कहा कि साल 2011 में वो इस फिल्म को मना करना चाहते थे, लेकिन प्रोड्यूसर दर्शन ग्रेवाल ने उनके हाथ में ब्लैंक चेक थमा दिया था।
दिलजीत दोसांझ ने बताया, ‘जब मुझे पहली बार जट्ट एंड जूलिएट के लिए कॉल आया, मुझे प्रोडूसर दर्शन ग्रेवाल से दिक्कत थी तो मैं उनके ऑफिस गया था फिल्म को ना कहने, लेकिन जब मैं उनके ऑफिस गया तो उन्होंने मेरे हाथों में ब्लैंक चेक थमा दिया और अपना मनचाहा अमाउंट उसमें भरने को कहा। मैंने कभी ये सोचा भी नहीं था तो मैं अपने मैनेजर को इस बारे में बात करने के लिए बाहर गया। हमने फैसला किया कि हम फिल्म को ना नहीं कर सकते। हमने रिसर्च की कि इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चार्ज कौन करता है। वो गुरदास मान सर थे। मैंने फैसला किया कि मैं भी वही अमाउंट डालूंगा. हमने उन्हें टीडीएस के साथ अमाउंट बताया. दर्शन ने हमें उस फीस में 1 लाख रुपये और जोड़ने के लिए कहा।’
दिलजीत ने बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर प्रोड्यूसर कंगाल हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्म साइन की, कनाडा गया और उसके बाद दर्शन कंगाल हो गए। फिर दूसरे प्रोडूसर आए, जब उसके फंड खत्म होने लगे तो, एक और प्रोड्यूसर आया। तीन-चार बार फिल्म को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। हम नीरू बाजवा को फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन वो बहुत ज्यादा फीस चार्ज करती थीं। हम सब ने फैसला किया कि हम उनसे झूठ बोलेंगे कि हम सभी को फिल्म के लिए 5 लाख रुपये मिल रहे हैं। उन्हें हम सबसे ज्यादा पैसे दिए गए थे।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...