गौरव वल्लभ उस दौर में कांग्रेस के ऐसे प्रवक्ता के तौर पर उभरे जिनको लोग सुनना पसंद कर रहे थे। वह मोदी सरकार की आलोचना करते समय बहुत ही बारीक आंकड़े देते थे। एक दौर आया जब सुधांशु त्रिवेदी और गौरव वल्लभ के बीच बहस के वीडियो वायरल होने लगे, लेकिन 4 मार्च 2024 की सुबह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका लेकर आई। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हिंदी में लिखी एक चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद दोपहर में बीजेपी में शामिल हो गए।
खरगे को लिखी चिट्ठी का आखिरी पैरा पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘पार्टी जिस प्रकार से दिशाहीन होकर बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता, इसलिए मैं कांग्रेस के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।’ इस पैरा के दो शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है जिसमें पहला है ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ और दूसरा है ‘सनातन विरोधी’. सनातन का यहां मतलब यहां हिंदुत्व के विरोध से है। सबसे बड़ी बात ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ से है। दरअसल, इसका सीधा मतलब उनलोगों से जो उद्योगपति हैं और बिजनेस के जरिए पूंजी का निर्माण कर रहे हैं। तो क्या गौरव वल्लभ राहुल गांधी के उन बयानों से दुखी हैं, जिनके जरिए उन्होंने अडानी या अंबानी पर निशाना साधा है।
कुछ साल पहले एक न्यूज चैनल की डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस से प्रोफेसर गौरव वल्लभ बहस कर रहे थे। गौरव वल्लभ सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठा रहे थे। बात पीएम मोदी के सपने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंच गई। संबित पात्रा जोर-शोर से अपनी बात रख रहे थे, तभी अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और चार्टेड अकाउंटेंट गौरव वल्लभ ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जो संबित पात्रा के लिए किरकिरी बन गया। गौरव वल्लभ ने पूछ लिया ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। पेशे से डॉक्टर संबित पात्रा इस सवाल में फंस गए। इसका वीडियो वायरल हो गया। गौरव वल्लभ उसी समय से मोदी सरकार के आलोचकों की पंक्ति में सबसे ऊपर पहुंच गए। ये वक्त था, जब 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत जीतकर आई बीजेपी का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। पार्टी के पास सुधांशु त्रिवेदी और संबित पात्रा जैसे दो ऐसे प्रवक्ता थे जो किसी भी बहस में अपना लोहा मनवाले की काबिलियत रखते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...