लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
रायपुर-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के करंजा भिलाई में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले और विकास कार्यों को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री गुरू रूद्रकुमार से स्थानीय निवासियों की मांग पर आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही और बोर खनन्, शेड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने एक करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत किसान कुटीर भवन, बाजार चौक सीमेंटीकरण कार्य, चबूतरा शेड निर्माण, हाई स्कूल में वाचनालय भवन, सांस्कृतिक भवन चौक सीमेंटीकरण, शीतला तालाब में शेड निर्माण, पुलिया निर्माण, रोड का सीमेंटीकरण इत्यादि कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड श्री अश्वनी साहू, सभापति जनपद पंचायत श्रीमती हिरामणी देशमुख सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...