विश्व में अनेक ऐसी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम हैं, जिनका मकसद मनोरंजन के साथ संस्कृति और परंपराओं का निवर्हन करना है। अमेरिका के ओरेगन के टुआलिन में ऐसी ही एक दिलचस्प प्रतियोगिता है, जिसका नाम कद्दू रेगाटा है।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी एक बडे़ कद्दू में बैठकर नदी में एक-दूसरे से स्पर्द्धा करते हैं। इस वर्ष यह दौड़ गैरी क्रिस्टेंसन(चित्र में)ने जीती है, जो वर्ष 2004 से इसमें लगातार हिस्सा ले रहे हैं।










