कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पत्नी एवं जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा नेताम इन दिनों अपने गृह ग्राम सनवाल में धान कटाई के कार्य में पूरी तल्लीनता से जुटी हुई हैं। अक्सर रायपुर में मंत्री पति के साथ रहने वाली पुष्पा नेताम खेती के मौसम में पूरी तरह ग्रामीण जीवन में रम जाती हैं। इन दिनों वे गांव की महिलाओं के साथ खेतों में हाथ से धान काटते हुए दिखाई देती हैं, जिसे देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।ग्रामीणों के अनुसार पुष्पा नेताम हर साल बुवाई से लेकर कटाई तक खेतों में सक्रिय रूप से मौजूद रहती हैं। खेती-किसानी से उनका जुड़ाव परिवार की पारंपरिक परंपरा का हिस्सा है। यही वजह है कि वे अपनी व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या से समय निकालकर भी धान कटाई में हाथ बंटाती हैं।










