Google Analytics Meta Pixel रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने के लिए तैयार हुए पुतिन, रखी ये शर्त - Ekhabri.com

रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने के लिए तैयार हुए पुतिन, रखी ये शर्त

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि रूस तुरंत संघर्ष रोकने के लिए तैयार है, बशर्ते उसे ठोस सुरक्षा गारंटी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस हमेशा से इस युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने के पक्ष में रहा है और आज भी बातचीत के लिए तैयार है। यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की संभावना पर पुतिन ने कहा कि फिलहाल कीव की ओर से पूरी स्पष्टता नहीं दिखती, लेकिन कुछ संकेत जरूर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मौजूदा नेतृत्व से यह संकेत मिल रहे हैं कि वे किसी न किसी रूप में संवाद के लिए तैयार हो सकते हैं। पुतिन ने दोहराया कि रूस की प्राथमिकता हमेशा संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने की रही है।

Read Also  मुख्यमंत्री शामिल हुए विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम में, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया


 

 

अपने बयान में पुतिन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने एंकरिज में हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां ट्रंप के कई प्रस्तावों पर रूस ने सहमति जताई और व्यावहारिक रूप से उन्हें स्वीकार भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि रूस किसी प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर रहा है। मॉस्को में हुई प्रारंभिक बैठकों में रूस को कई सुझाव दिए गए थे और उनसे कुछ कठिन फैसले लेने को कहा गया था। पुतिन के अनुसार, एंकरिज पहुंचने पर उन्होंने साफ किया था कि ये निर्णय रूस के लिए आसान नहीं होंगे, लेकिन फिर भी बातचीत के रास्ते खुले रखे गए।

Read Also  Youtube पर 5 लाख सब्सक्राइबर होने पर कराया महाभंडारा

 

 

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अब शांति की दिशा में अगला कदम पश्चिमी देशों, विशेष रूप से कीव के नेतृत्व को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि रूस किसी भी सैन्य टकराव को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं रखता और वह आने वाले वर्षों में शांति और स्थिरता के साथ रहना चाहता है। पुतिन ने जोर देकर कहा कि सभी विवादों का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए और स्थायी शांति के लिए संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो। यह बयान रूसी राष्ट्रपति के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन और राष्ट्रव्यापी ‘कॉल-इन शो’ के दौरान आया, जिसमें पूरे रूस से नागरिकों को सीधे राष्ट्रपति से सवाल पूछने का मौका मिलता है। पुतिन बीते 25 वर्षों से रूस का नेतृत्व कर रहे हैं और इस वर्ष खासतौर पर यूक्रेन युद्ध तथा अमेरिका समर्थित शांति प्रस्तावों पर उनकी टिप्पणियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगाहें टिकी हुई थीं।

 

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद से यह संघर्ष करीब चार वर्षों से जारी है। इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका की ओर से कूटनीतिक प्रयास तेज किए गए हैं, हालांकि मॉस्को और कीव की परस्पर विरोधी मांगों के चलते अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *