Google Analytics Meta Pixel PWD सचिव का सख्त निर्देश, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करें - Ekhabri.com

PWD सचिव का सख्त निर्देश, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करें

रायपुर, 28 मई 2026।लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान सड़कों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जांजगीर स्थित विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

 

सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि बरसात से पहले सभी सड़कों में पेच रिपेयर का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक माह समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

समीक्षा बैठक में सचिव बंसल ने सक्ती जिले के गठन के बाद प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने संभागों के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखते हुए जांजगीर-चांपा और सक्ती में दो-दो संभाग स्थापित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2025-26 के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने समय-सीमा से पीछे चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। जांजगीर कलेक्टोरेट के नए भवन निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और पूरे परिसर के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

 

सचिव ने पामगढ़-डोंगाकोर बायपास को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने को कहा गया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट करने और अनुबंध समाप्त करने के निर्देश भी दिए।

Read Also  4 जून को कबीर जयन्ती के अवसर पर मांस - मटन विक्रय होगा पूर्ण प्रतिबंधित 

 

बैठक में बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत, एन.के. लाल, जे.पी. तिग्गा सहित जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *