Google Analytics Meta Pixel बटेर पालन ने दिखाई जीने की राह,हर महीने 8 से 10 हजार रूपए आमदनी - Ekhabri.com

बटेर पालन ने दिखाई जीने की राह,हर महीने 8 से 10 हजार रूपए आमदनी


‘ मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होगें, कामयाब एक दिन ’ ‘साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा, मिलकर हाथ बढ़ाना ’

जैसे अनेक प्रसंग, गीत वाक्य लागों के मन में न केवल विश्वास बढ़ाते है अपितु उनकी जीत और सफलता की नीव को भी मजबूती देते हैं। अगर कोई काम पूर्ण विश्वास और दृढ़ इच्छा से संकल्पित और संगठित होकर किया जाए तो नामुमकिन लगने वाला काम भी सफलता की राह दिखा जाता है। हम ऐसे ही एक महिला स्व-सहायता समूह की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने खालीपन और बिना काम के घर बैठने के बजाय बटेर पालन को आर्थिक आमदनी का जरिया बनाया है। पाटन के ग्राम पंचायत छाटा की पायल महिला स्व-सहायता समूह अपने घर गृहस्थी व परिवारिक जिम्मेदारी के साथ-साथ बटेर पालन कर आज सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं।


छाटा की पायल महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ऐमिन यादव की मीठी मुस्कान देखते ही बनती हैं। वे उत्साह से बताती हैं कि आज से करीब 5 साल पहले उनके मन में समूह गठित कर कुछ करने का विचार आया। उन्होंने अपने विचार को अन्य महिलाओं के साथ साझा किया। उनकी विचार से गांव की महिलाएं सहमत हुई और उन्होंने निश्चय किया कि गांव में बटेर पालन का व्यवसाय करेंगी। उन्होंने बताया कि व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की कमी रोड़ा बन रही थी, ऐसे में पंचायत के माध्यम से पता चला कि महिला समूह को व्यवसाय शुरू करने के लिए सहजता से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे उन्होंने जिला पंचायत से संपर्क किया। जिला पंचायत द्वारा उन्हें बटेर पालन के लिए पचास हजार रूपए की ऋण स्वीकृति दी गई। साथ ही समूह को बटेर पालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और बटेर के चूजे उपलब्ध कराये गए। समूह की महिलाएं बताती हैं कि पहले उन्हें यह काम कुछ अटपटा सा लगता था। शुरूआत में बटेर के चूजे को पालना सहज नहीं था, बाद में धीरे-धीरे वे अभ्यस्त हुई। समूह की महिलाएं नियमित रूप से बटेर की देखरेख, दाना-पानी की जिम्मेदारी करती रहीं। बटेर का पहली ही विक्रय में लाभ साफ नजर आने लगा, इससे समूह की महिलाएं की आखें चमक उठी।

Read Also  Live छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: ऐतिहासिक पहल! छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश


समूह की महिलाओं ने बताया कि बैंक से मिले ऋण का सभी किस्तों की भुगतान हो गया है। बटेर पालन कर समूह की महिलाएं प्रतिमाह आठ से दस हजार की बचत कर रही हैं। बचत के पैसों से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की जरूरत में खर्च कर रही हेै। महिलाओं ने बताया कि पहले काम की तलाश में दूसरों के यहां मजदूरी करती थी। लेकिन आज वे सशक्त रूप से मजबूत हैं, और दूसरों के यहां मजदूरी करने के लिए विवश नहीं है। आज उनके बैंक खातों में बचत की राशि प्रतिमाह जमा हो रही है जिससे वे काफी खुश है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक स्वालंबन से आगे बढ़ रही हैं और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए उदाहरण बनी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *