चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। देशभर में सात चरणों में वोटिंग होगी।
वहीं इस ऐलान के दौरान राजीव कुमार से पत्रकारों ने ईवीएम को लेकर सवाल किए।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग ईवीएम में खामी निकालते हैं, उन्हें अपने आप से सवाल करना चाहिए। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं, वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो।
व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों से प्रचार के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने की अपील की। इसके उन्होंने एक शेर सुनाया।
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों
राजीव कुमार ने आगे कहा कि आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त और दुश्मन बनने की प्रक्रिया ज्यादा चल रही है। पार्टियां इतना गंदा ना बोलें कि वो एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं और आगे कुछ ना हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुंह से जो भी निकलता है, वो डिजिटल तौर पर हमेशा के लिए रिकॉर्ड हो जाता है, तो कृपया खराब शब्दों की गंदी डिजिटल यादें बनाने से बचें।
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश भर में कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे।
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल
दूसरे चरण की 26 अप्रैल
तीसरे चरण की 7 मई
चौथे चरण की 13 मई
पांचवें चरण की 20 मई
छठे चरण की 25 मई
सातवें चरण की 1 जून
वहीं इसी के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव के होंगे। साथ ही 26 विधानसभा में उपचुनाव कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना 4 जून को होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 10, 2026 /
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...
By User 6 /
June 11, 2026 /
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...