Google Analytics Meta Pixel इस वर्ष बन रहा है करवाचौथ में विशेष संयोग, मिलेगा सूर्यदेव से दीर्घायु का आशीर्वाद, जानें कब है शुभ मुहूर्त - Ekhabri.com

इस वर्ष बन रहा है करवाचौथ में विशेष संयोग, मिलेगा सूर्यदेव से दीर्घायु का आशीर्वाद, जानें कब है शुभ मुहूर्त



पूनम ऋतु सेन, EKhabri धर्मदर्शन। हिंदू धर्म में अनेकों व्रत और त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक बेहद ही पावन व्रत है करवा चौथ का व्रत। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। यही वजह है कि इस व्रत को सुहाग और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।


24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को मनाया जाने वाला करवाचौथ के पर्व का शुभ मुहूर्त

पूजा मुहूर्त : सायं 05:43:11 से सायं 06:50:46 तक

अवधि :1 घंटे 7 मिनट

करवा चौथ चंद्रोदय समय : रात 08:07:00


करवाचौथ पर्व पर बन रहा विशेष संयोग

इस वर्ष करवा चौथ के पर्व को और भी ज्यादा ख़ास और शुभ बनाने के लिए इस वर्ष शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस वर्ष बन रहा यह शुभ योग पांच वर्षों बाद बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की माने तो, इस वर्ष करवाचौथ व्रत की पूजा रोहिणी नक्षत्र में की जाएगी। साथ ही इस वर्ष करवाचौथ रविवार के दिन पड़ रहा है, जिससे व्रत करने वाली महिलाओं को सूर्यदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। ऐसे में इस वर्ष शुभ योगों का संयोग इतना ख़ास बन रहा है कि यदि इस दिन शुभ मुहूर्त में सही विधि से पूजा करने से आप अपने पतियों की लम्बी उम्र का वरदान अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं।

Read Also  ईरान में 15 साल जेल वाले हिजाब कानून पर रोक



शुभ योग का शुभ मुहूर्त: इस वर्ष चाँद रोहिणी नक्षत्र में ही निकलेगा। चाँद रात में आठ बजकर 07 मिनट पर निकलेगा। पूजा इस दिन 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक करना शुभ बताया गया है।




करवाचौथ का महत्व

करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले ही व्रत प्रारंभ कर देती हैं और रात को चंद्र दर्शन और चंद्र पूजा के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती की और भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया गया है। यूँ तो करवा चौथ का यह व्रत विवाह के बाद लगातार 12 या 16 वर्षों तक रहना अनिवार्य होता है हालांकि, यदि आप चाहें तो इसे आजीवन भी रख सकती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ सबसे श्रेष्ठ उपवास बताया गया है।

करवा चौथ का शुभ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। मान्यता है कि जो कोई भी सुहागिन स्त्री इस व्रत को करती है उनके पति की उम्र लंबी होती है, उनका गृहस्थ जीवन सुखद होता है, और साथ ही उनके पति को स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ के व्रत को करती हैं जिससे उन्हें सुयोग्य या मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *