Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें वह कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया तो, आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। यदि जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपके लंबे समय से आपकी कोई वस्तु अथवा कोई ज्वैलरी खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी बिजनेस के निर्णय को लेना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए रंग बदलने जैसा रहेगा, कभी आपको ऐसा लगेगा कि आपका कोई कार्य बनने वाला है, लेकिन वह बनते बनते रह जाएगा, इसलिए आज का दिन आपके सामने गिरगिट के जैसे रंग बदलेगा। आज आपको किसी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि किसी को कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आज आपको मुनाफे के सौदे आते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत होगी, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो निसंकोच करें, क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय कार्यक्षेत्र में आपका आपके कुछ शत्रुओं के कारण मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उसमें भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप यदि किसी डील को फाइनल करें, तो ईमानदारी से करें, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा रहेगा। आज आप अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो आज रह जाएंगे, जिन्हें आपको कल पर डालना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता हासिल होगी। यदि आपका अपने किसी भाई से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज आपको अपने साथी से किसी भी समझौते को करने से पहले सोचना होगा। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अचानक कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं। यदि घर परिवार के सदस्यों में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस में आज आपको अपने मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप प्रसन्नता पूर्वक उस कार्य को सायंकाल तक करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा, लेकिन उन्हें यह सोचना होगा कि वह ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ आज लाभ के कई अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें अवसरों पहचानने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप अपने सभी कामों को बनाने में सफल रहेंगे, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों पर असर डाल सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उसका लाभ उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की सोच सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा जैसा रहेगा, क्योंकि आज आप अपने बिजनेस की किसी नई योजना को लागू करेंगे, जिसके लिए मन में टेंशन रहेगी कि यह सफल होगी या नहीं, लेकिन आपको ऐसा नहीं सोचना है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ कम होने पर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान को आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला भी दिला सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा। आज आप कुछ ऐसी समस्याओं के लिए परेशान रहेंगे, जो बेफिजूल की होंगी। राजनीतिक गतिविधियों से आज आपको लाभ मिलेगा। यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से  कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो खानपान में सावधानी बरतें। आज आपने साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करना हो, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप भविष्य में आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योकि वह आपको वापस मिलना मुश्किल होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...