रायगढ़, 8 अगस्त 2022: जिले के तमनार ब्लॉक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की कोयला खदान गारे पेल्मा -III (जीपी – III) को खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2022 की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को बिलासपुर में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), एनटीपीसी लिमिटेड और निजी क्षेत्र के कोयला प्रतिष्ठानों के सहयोग से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खान सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक श्री प्रभात कुमार एवं विशेष अतिथि के रूप में एसईसीएल के सीएमडी श्री प्रेम सागर मिश्रा उपस्थित हुए। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2022 द्वारा सीएसपीजीसीएल की जीपी – III को 3 से 5 मिलियन टन क्षमता वाली खुली खदानों की ग्रुप-ई श्रेणी में समग्र व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सहित चार अन्य श्रेणियों जैसे इंजीनियरिंग, विस्फोटक प्रबंधन और धूल पृथक्करण के लिए कुल पाँच, प्रथम पुरस्कार प्रदान किये गये। सीएसपीजीसीएल की ओर से प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार सहित अदाणी इंटरप्राईसेस लिमिटेड, रायगढ़ के क्लस्टर प्रमुख श्री मुकेश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस उपलब्धि के लिए राज्य पावर कंपनी के चेयरमैन श्री अंकित आनंद ने पॉवर जनरेशन कंपनी की टीम को बधाई दी।

इस दौरान पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि, “पिछले पांच वर्षों से सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कोयला खनन कार्य किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य शून्य दुर्घटनाएं हासिल करना है, और आने वाले वर्षों में देश की कोयला आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी से खनन कार्य जारी रखेगी।“
गारे पेल्मा-III कोयला खदान में 2019-20 से खनन जारी है। इस खदान से मारवा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी थर्मल पावर स्टेशन को कोयले की आपूर्ति की जाती है, जिसमें 500 मेगावाट (1000 मेगावाट) की क्षमता वाले कुल दो संयंत्र हैं। गारे पाल्मा सेक्टर से मारवा पावर प्लांट तक कोयले का परिवहन उत्पादन कंपनी और गारे पेल्मा-III कोलियरीज लिमिटेड के द्वारा किया जाता है।
सीएसपीजीसीएल द्वारा खदान संचालन में अपनी उत्कृष्टता साबित करने के साथ-साथ अपने परियोजना प्रभावित ग्रामों में सामाजिक सरोकारों के तहत गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार तथा अधोसंरचना विकास के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। वहीं क्षेत्र के आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भी प्रयासरत है, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी युवाओं के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग संचालित किया जा रहा है जिनसे वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कुल तीन बच्चों का चयन प्रदेश के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल महाविद्यालयों में हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...