Google Analytics Meta Pixel 38 वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2022: एसीसी और अंबुजा सीमेंट ने वार्षिक माइन्स सेफ्टी के विभिन्न श्रेणी में जीते 18 पुरस्कार - Ekhabri.com

38 वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2022: एसीसी और अंबुजा सीमेंट ने वार्षिक माइन्स सेफ्टी के विभिन्न श्रेणी में जीते 18 पुरस्कार

जामुल | बलौदा बाजार, 9 अगस्त 2023: निदेशक खान सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में बिलासपुर और रायगढ़ क्षेत्र में 38 वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2022 के विभिन्न श्रेणियों में अदाणी सीमेंट के एसीसी और अंबुजा सीमेंट ने 18 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जिनमें सुरक्षा प्रबंधन योजना, विस्फोटकों का उपयोग, खदान योजना और वैधानिक रिकॉर्ड, सामान्य कार्य और हाउसकीपिंग, और प्रचार, प्रसार और सुरक्षा जागरूकता शामिल हैं। इसके साथ ही बिलासपुर और रायगढ़ क्षेत्र की पहली महिला माइनिंग इंजीनियर और एसीसी लिमिटेड के जामुल माइन में कार्यरत सुश्री शेफाली चंद्राकर का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय माइन्स सेफ्टी के महानिदेशक श्री प्रभात कुमार ने महिलाओं के लिए खनन उद्योग में उल्लेखनीय मिसाल कायम करने के लिए सुश्री शेफाली की सराहना की और भविष्य में इसी तरह के दृढ़ संकल्प के लिए उत्साहित किया।

WhatsApp Image 2023 08 10 at 8.46.13 AM

रायपुर में नू विस्टा लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद स्थित केन्द्रीय माइन्स सेफ्टी के महानिदेशक श्री प्रभात कुमार शामिल हुए। इसके साथ ही रायगढ़ क्षेत्र के माइन्स सेफ्टी निदेशक, श्री वीर प्रताप, बिलासपुर क्षेत्र-1 के माइन्स सेफ्टी के निदेशक श्री आर.के. सिंह, बिलासपुर क्षेत्र-2 के माइन्स सेफ्टी के निदेशक, श्री मुकेश कुमार सिन्हा, उप-महानिदेशक माइन्स सेफ्टी (डीडीएमएस) श्री अरुण कुमार और श्री बी. भद्रु, नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय से यांत्रिक सुरक्षा निदेशक- श्री पी.के. जैन, श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव, श्री विनय पाटिल, विद्युत निदेशक- श्री पुट्टा राजू, श्री टी.श्रीनिवास और उप. निदेशक विद्युत श्री एस.के.उपाध्याय, अदाणी सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी श्री एवीएनवीएस मूर्ति, अंबुजा सीमेंट के खान प्रमुख श्री राजू जोशी सहित विभिन्न खनन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। पुरस्कार समारोह में खान सुरक्षा पखवाड़ा 2022 के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

Read Also  रायपुर संभाग में 64 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति, कमिश्नर ने दिए निर्देश

इस दौरान क्षेत्र में स्थित विभिन्न खनन कंपनियों के सराहनीय कार्यों जो खनन क्षेत्र में सुरक्षा और उत्कृष्टता के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते है, को प्रदर्शित किया गया। समारोह में विशेष रूप से अदाणी सीमेंट के जामुल स्थित एसीसी लिमिटेड के तहत आने वाले खदानों, जामुल माइन्स, पथारिया माइन्स, नंदनी खुंदनी माइन्स और एसएमपीएल चूना पत्थर खदानें तथा अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के भाटापारा सीमेंट वर्क के तहत आने वाली खदानें, मल्दी मोपोर और रावन चूना पत्थर खदानें, ने कई श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते। एसीसी लिमिटेड के जामुल सीमेंट वर्क के जामुल माइन्स ने A2 श्रेणी में सुरक्षा प्रबंधन योजना, प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार, खदान योजना और वैधानिक रिकॉर्ड, स्टॉल प्रदर्शनी सुरक्षा और प्रशिक्षण, सामान्य कार्य और हाउसकीपिंग में द्वितीय पुरस्कार एवं सामान्य कार्य व प्रथम सहायता, समग्र कार्य में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि पथारिया माइन्स को A2 श्रेणी में विस्फोटकों के उपयोग में पहला पुरस्कार, सुरक्षा और प्रशिक्षण में दूसरा पुरस्कार और सुरक्षा प्रबंधन योजना में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही नंदनी खुंदनी माइन्स को A2 श्रेणी में खदान योजनाओं और वैधानिक रिकॉर्ड में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। एसएमपीएल माइन्स को D1 श्रेणी में सामान्य कार्य और हाउसकीपिंग में दूसरा पुरस्कार और प्रचार, प्रसार व सुरक्षा जागरूकता में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के भाटापारा सीमेंट वर्क्स को रावन चूना पत्थर खदानों को A1 श्रेणी में सामान्य कार्य में प्रथम पुरस्कार और खदान योजना तथा वैधानिक रिकॉर्ड, सुरक्षा प्रबंधन योजना में तृतीय पुरस्कार मिला। जबकि मल्दी मोपोर खदान को A2 श्रेणी में विद्युत स्थापना और खदान प्रकाश व्यवस्था में पहला पुरस्कार और विस्फोटकों के उपयोग में दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Read Also  युवक 160 बोरी रेडी टू ईट फूड की कर रहा था कालाबाजारी,ग्रामीणों ने पकड़ा

इस मौके पर एसीसी जामुल के संयंत्र प्रमुख श्री सुरेश दुबे ने कहा कि, “अदाणी_एसीसी जामुल टीम के लिए खानों के प्रतिष्ठित लोगों से उत्कृष्ठ पुरस्कार प्राप्त करना एक गौरवपूर्ण क्षण है। इससे न केवल जामुल खदानों की टीम प्रेरित होगी, बल्कि यह पूरी जामुल टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए एक नई प्रेरणा भी देगी। इन पुरस्कारों के लिए हमारी टीम का चयन करने के लिए मैं पूरी डीजीएमएस टीम को धन्यवाद तथा आभार व्यक्त करता हूँ।”

जबकि अंबुजा सीमेंट वर्क्स, के संयत्र प्रमुख, श्री महावीर सिंह बोलिया ने अंबुजा माइंस को पुरस्कार जीतने के उपलक्ष में बधाई दी तथा आगे और उन्नत प्रदर्शन के साथ सेफ्टी के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए अंबुजा सीमेंट को शून्य हानि तथा उच्च सुरक्षा मानक बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहीर की। डीजीएमएस बिलासपुर के निर्देशक श्री मुकेश सिन्हा जी को धन्यवाद व विशेष आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में निदेशक खान सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न कंपनियों के खनन पेशेवरों से मिलकर बनी विशेषज्ञ टीमें, बिलासुपर और रायगढ़ क्षेत्र के माइन्स सेफ्टी निदेशालय के मार्गदर्शन में 15 दिनों के भीतर सभी खदानों का गहन निरीक्षण करने के लिए एक साथ आती हैं। मूल्यांकन एक व्यापक चेकलिस्ट के आधार पर आयोजित किया जाता है, जिसमें काम करने की स्थिति, सुरक्षा आचरण और जागरूकता जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाता है। जो उद्योग की प्रतिबद्धता को एक सुरक्षित और अधिक जिम्मेदार खनन वातावरण को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *