Google Analytics Meta Pixel रायपुर में सुशासन एक्सप्रेस से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान - Ekhabri.com

रायपुर में सुशासन एक्सप्रेस से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल सुशासन एक्सप्रेस ने ग्रामीण इलाकों में शासन की सेवाओं को घर-घर पहुंचाकर सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया है। 29 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम भैंसा से शुरू हुई यह पहल अब हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है।

घर बैठे मिल रही शासन की सुविधाएं

 

सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से ग्रामीण अब बिना भटकने के ही आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ गांव में ही प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम पंचायत संकरी के युवा उत्तम साहू को इसी पहल से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस मिला, वहीं सांकरा के राजेश यादव को बिना किसी परेशानी के नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें बार-बार पंचायत कार्यालय या शहर नहीं जाना पड़ता।

 

अब तक 67 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण

 

जिला प्रशासन के अनुसार, सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से अब तक 75,864 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 67,788 आवेदनों का त्वरित निराकरण  किया जा चुका है। इनमें 15,741 आय प्रमाण पत्र, 5741 जाति प्रमाण पत्र, 6014 राशन कार्ड, 8269 ड्राइविंग लाइसेंस, 814 पेंशन, 7536 आयुष्मान कार्ड सहित अनेक सेवाएं शामिल हैं।

 

गांव में बन रहा वन-स्टॉप कैंप

 

सुशासन एक्सप्रेस किसी भी गांव में पहुंचने से तीन दिन पहले सूचना जारी कर दी जाती है। मौके पर पटवारी, सचिव, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस तरह गांव में ही छोटा वन-स्टॉप कैंप तैयार हो जाता है, जहां लोगों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल जाती हैं।

Read Also  Big News : अब टू व्हीलर्स से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स : फास्टैग जरूरी,15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू

 

प्रथम चरण सफल, अब दूसरा चरण जारी

 

अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा विकासखंड की 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरा चरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। सुशासन एक्सप्रेस की गाड़ियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर विभागीय अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं।

 

कम खर्च में बड़ी पहल

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि कंडम हो चुकी चार एंबुलेंस की मरम्मत कर इन्हें सुशासन एक्सप्रेस में परिवर्तित किया गया। नाम मात्र खर्च में तैयार यह मोबाइल सेवा ग्रामीण अंचलों में सुशासन का सफल मॉडल बन गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *