किसी से बदला में मिलने वाला आनंद कुछ समय तक रहता है पर किसी को माफ कर देने का सुकून जीवन भर मिलता। इसलिए बदला लेने से बेहतर है कि माफ करने की प्रवृत्ति को अपने मन में लाएं। किसी को माफ कर देना बहुत कठिन है लेकिन असंभव नहीं है।
हम बड़प्पन दिखाते हुए जब किसी को माफ कर देते हैं तो यह माफी भी सामने वाले के साथ साथ हमें भी सुकून देती है, इसलिए बदला लेने से बेहतर है कि सामने वाले व्यक्ति को एक मौका और दिया जाए।









