रायपुर : राज्य में रबी फसलों की बुआई तेजी से जारी है। अब तक 11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि इस साल बुआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 60 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हुई थी।
इस साल ग्रीष्मकालीन धान की बुआई का लक्ष्य शून्य कर दिया गया है, जबकि बीते वर्ष रबी सीजन में 02 लाख 4 हजार हेक्टेयर में किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती की थी।










