Google Analytics Meta Pixel राफेल का आज दोपहर में अंबाला में करेगा लैंडिंग, वायुसेना प्रमुख करेंगे रिसीव - Ekhabri.com

राफेल का आज दोपहर में अंबाला में करेगा लैंडिंग, वायुसेना प्रमुख करेंगे रिसीव

बहुचर्चित लडाकू विमान राफेल का बुधवार को भारत में विधिवत गृहप्रवेश होगा। हरियाणा के अंबाला में इसकी लैंडिंग होगी। इस दौरान वायुसेना प्रमुख राफेल के गृहप्रवेश पर स्‍वागत करेंगे। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। भारत और फ्रांस के बीच हुए सौदे के तहत राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप भारत के अंबाला में पहुंचेगी। पहली खेप में पांच लड़ाकू विमान होंगे, जिन्हें रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे।

राफेल के आगमन, उसके स्‍वागत और सुरक्षा के मद़देनजर एहतियातन अंबाला एयरबेस से सटे चार गांव में धारा 144 लगा दी गई है। यहां केवल आधिकारिक फोटोग्राफी होगी। साथ ही एक जगह पर लोगों के जुटने पर भी रोक लगाई गई।

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज अंबाला में मौसम बिगड़ सकता है। साथ ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में जोधपुर में बैकअप प्लान तैयार किया गया है,  जहां राफेल को उतारा जा सकता है।

राफेल विमान को वायुसेना की गोल्डन ऐरो 17 स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा. इसने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। यह भारत की सबसे पुरानी स्क्वाड्रन में से एक है। चीन के साथ तनाव के बीच भारत को ताकतवर लड़ाकू विमान मिल रहे हैं,  जिनकी तैनाती उत्तर भारत के बेस पर ही की जा रही है, ताकि मुश्किल वक्त के दौरान दुश्मन को मज़ा चखाया जा सके।

गौर हो कि मंगलवार को राफेल विमानों ने फ्रांस से उड़ान भरी थी,  जिसके बाद एक बार हवा में ही उनकी फ्यूलिंग हुई। इसके बाद पांचों लड़ाकू विमान UAE के अल दाफरा बेस पर रुके। बुधवार सुबह सभी विमान यहां से उड़ान भरेंगे, जिसके बाद दोपहर दो बजे तक वो भारत के अंबाला पहुंच सकते हैं।

Read Also  डेंजर जोन में इंदौर, कलेक्टर बोले मास्क न पहनने वालों को भेजो जेल

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि करीब डेढ़ दशक के बाद भारतीय वायुसेना में इतनी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किसी लड़ाकू विमान की एंट्री हो रही है। ऐसे में अब जब अंबाला एयरबेस पर इसकी लैंडिंग होनी है तो सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। हालांकि, राजस्थान के जोधपुर में भी इसी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। यहां इसे बैकअप के तौर पर तैयार किया जा गया है। उत्तर भारत में आज तेज बारिश का अलर्ट है, ऐसे में अगर मौसम की कुछ परेशानी होती है तो राफेल को जोधपुर में उतारा जा सकता है।

राफेल विमान आज दोपहर को भारत पहुंचेंगे, जिसके बाद वायुसेना प्रमुख की उपस्थिति में उन्हें रिसीव किया जाएगा। हालांकि, यह वायुसेना में फाइनल इंडक्शन नहीं होगा,  क्योंकि वह प्रक्रिया अगस्त के आखिर में की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बतौर मेहमान उपस्थित रह सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *